पार्वती चरण-दो से प्रदेश सरकार को मिलेगा 270 करोड़ का राजस्व : सरकार के हिस्से में आएगी 37 करोड़ यूनिट

by
एएम नाथ। शिमला :  आर्थिक तंगी से जूझ रही प्रदेश सरकार को पार्वती जलविद्युत परियोजना चरण दो से सालाना 270 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। 800 मेगावाट की पार्वती दो परियोजना में बिजली उत्पादन का ट्रायल चल रहा है, जो अप्रैल माह तक जारी रहेगा।
दिसंबर 1999 से बन रही परियोजना को एनएचपीसी ने 25 साल बाद धरातल पर उतारा है। इस परियोजना को पूरा करने में भारत सरकार की कंपनी को कई बाधाओं से जूझना पड़ा। बहरहाल, अब परियोजना की चार टरबाइनें घुमना शुरू हो गई हैं। हर टरबाइन से 200-200 मेगावाट बिजली को उत्पादन होगा। ट्रायल के बाद जब बिजली का उत्पादन होगा तो नौ राज्यों और दामोदर वैली कारपोरेशन को बिजली सप्लाई की जाएगी। परियोजना से उत्पादित होने वाली बिजली से न केवल केंद्र सरकार को करोड़ों रुपये का लाभ होगा। वहीं, प्रदेश सरकार को भी वर्तमान औसत बिजली दरों के अनुसार प्रदेश सरकार को करीब 270 करोड़ रुपये की सालाना आय प्राप्त होगी।
इसके अलावा कुल उत्पादन का एक प्रतिशत का सालाना लाडा को भी वर्तमान बिजली दरों के अनुसार करीब 22 करोड़ रुपये मिलेंगे, जिसे बिजली के प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर खर्च किया जाएगा। उधर, परियोजना के चरण दो के अधिकारियों व कर्मचारियों में 25 साल की कड़ी मेहनत के बाद खुशी का माहौल है। अब सभी को परियोजना के उद्घाटन का इंतजार है। पार्वती चरण-दो के परियोजना निदेशक निर्मल सिंह ने कहा कि पार्वती चरण दो की कमीशनिंग हिमाचल के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ने जा रही है। अभी परियोजना का ट्रायल चल रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वीर बाल दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने दी श्रद्धांजलि

शिमला, 26 दिसंबर । वीर बाल दिवस के मौके पर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने गुरू गोविन्द सिंह के पुत्रों की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अद्वितीय बलिदान को...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

4 की मौत : कार-कैंटर दुर्घटना में चार वर्षीय बच्ची व दो महिलाओं सहित चार की मौत।

सैला खुर्द – होशियारपुर-गढ़शंकर सड़क पर सैला खुर्द के पास कार व कैंटर के दरम्यान हुई भीषण दुर्घटना में दो महिलाओं व एक पुरुष की मौत हो गई जबकि चार वर्षीय बच्ची गंभीर रूप...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ऊना व हरोली में मुकेश अग्निहोत्री के जोरदार स्वागत : उप मुख्यमंत्री बनने के बाद मुकेश अग्निहोत्री के आने गृह जिले व आपने हल्के में पहुँचने पर हुई फ़ूलों की वर्षा

ऊना : हिमाचल के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के आज अपने गृह जिला ऊना पहुंचने पर ज़ोरदार स्वागत करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन पर जमकर फूल बरसाएं और जगह उन्हें लोगो ने फूलमालाएं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

 देहरा विस क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान होगा सुनिश्चित – ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए उठाएंगे कारगर कदम: कमलेश

नवनिर्वाचित विधायक का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत राकेश शर्मा । देहरा/तलवाड़ा :   देहरा की नवनिर्वाचित विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि देहरा विस के ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा इस...
Translate »
error: Content is protected !!