पालमपुर के विकास पर व्यय होंगे 600 करोड़ -11 लाख से पालमपुर पुस्तकालय का नवीनीकरण : आशीष बुटेल

by
एएम नाथ। पालमपुर, 19 सितंबर : पालमपुर विधान सभा क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं पर लगभग 600 करोड़ से अधिक की राशि व्यय की जाएगी। यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने 11 लाख रुपए की लागत से नगर निगम पुस्तकालय के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण करने के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए दी।
उन्होंने कहा कि पालमपुर का देश-प्रदेश में अपना विशेष स्थान है और शहरों की गिनती में भी पालमपुर पहले पायदान पर पहुंचे इस दिशा में प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पालमपुर निगम क्षेत्र में बेहतर जन सुविधाओं के लिये योजना बनाकर कार्य करने की जरूरत है।
135 करोड़ से बनेगी पेयजल तथा सीवरेज
उन्होंने कहा कि पालमपुर नगर निगम में शामिल पंचायतों आईमा, लोहना, बन्दला, घुग्घर, विन्द्रावन, चौकी और खलेट के लिये 135 करोड़ की लागत से मल निकासी एवं पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी और यह कार्य मार्च 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
May be an image of 10 people, car and jeep
*पालमपुर में समाप्त होगी पार्किंग समस्या*
बुटेल ने कहा कि पालमपुर में पार्किंग की समस्या का स्थाई समाधान किया जा रहा है उन्होंने कहा कि पुरानी सब्जी मंडी तथा नए बस अड्डे के पास 1000 गाड़ियों के लिए पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पालमपुर शहर के सौंदर्यीकरण, दो पार्किंग की सुविधा और पुराने बस अड्डे के समीप पर्यटन सेंटर बनाने के लिए 50 करोड़ रुपये व्यय किए जायेंगे।
May be an image of 7 people, temple and text
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त राधा कृष्ण मंदिर के पास पार्किंग निर्माण का टेंडर प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल पालमपुर के पीछे भी 100 गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है और यह पार्किंग धर्मशाला बाई पास तथा पालमपुर मुख्य सड़क से दोनों ओर से जुड़ेगी। सीपीएस ने नगर निगम को शहर के शौचालय के रेनोवेशन तथा नए शौचालय निर्माण के लिए स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिया, ताकि लोगों विशेष कर महिलाओं को सुविधा उपलब्ध हो सके।
*पालमपुर में डेढ़ करोड़ से बन रही बड़ी लाइब्रेरी*
सीपीएस ने कहा कि पालमपुर में पुस्तकालय की मांग बड़ी पुरानी रही है। वर्तमान पुस्तकालय छोटा होने के कारण छात्रों की मांग की बड़े पुस्तकालय रही है। उन्होंने कहा कि पालमपुर में डेढ़ करोड़ से बड़ी डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जा रही है, जो राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय से जुड़ेगी। इसमें 500 छात्रों को बैठने की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि पालमपुर पुलिस स्टेशन से निहंग टीका को जोड़ने के लिए सड़क का निर्माण किया जाएगा, ताकि इस क्षेत्र के लोगों को सुविधा उपलब्ध हो सके।
May be an image of 5 people
*गांधी मैदान को दस और प्रेस क्लब पालमपुर को साढ़े 3 लाख*
उन्होंने गांधी ग्राउंड पालमपुर के सौदर्यीकरण एवं सुधार कार्य के लिए 10 लाख, प्रेस क्लब पालमपुर के भवन के रेनोवेशन के लिये साढ़े 3 लाख रुपए देने की घोषणा की।
इस अवसर पर नगर निगम के महापौर गोपाल नाग, उप महापौर राज कुमार, समस्त पार्षद, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष त्रिलोक चंद, समाज सेवी डॉ. राम सूद, ओंकार राणा, सुरेंद्र सूद, डॉक्टर मदन दीक्षित, अजीत बाघला, राधा सूद, निगम आयुक्त आशीष शर्मा सहित निगम एवं अन्य विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नव ज्योति युवा क्लब व नव ज्योति कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा एक साईकिल रैली निकाल कर लोगों को यातायात सुरक्षा नियमों बारे जागरुक किया

साइकल रैली निकालकर यातायात सुरक्षा बारे किया जागरुक ऊना, 3 फरवरी: सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत आज 67 वर्षीय मलकीयत सिंह के नेतृत्व में नव ज्योति युवा क्लब व नव ज्योति कल्याण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे से जिंदगियां बर्बाद होने के साथ जानलेवा बीमारियां भी फैल रही, सरकार नाकाम : जयराम ठाकुर

पुलिस ने जो छह करोड़ का नशा पकड़ा, तो उसे मंगवाने वाला सप्लायर कौन है? प्रदेश में दो साल में एचआईवी के मामलों में लगभग डेढ़ गुना वृद्धि और सुई से संक्रमित होने का...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं की सौगात

एएम नाथ। नगरोटा बगवां/ देहरा /  : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कांगड़ा जिले के अपने दौरे में देहरा और नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरोली उत्सव में काफ रैली में पहुंची एक से बढ़कर एक बछड़ी

रोहित जसवाल । हरौली : हरौली उत्सव में पशु पालन विभाग द्वारा पशु पालन रैली का आयोजन किया गया। जिसमें 4 महीने तक से कम उम्र की बछड़ियों ने भाग लिया।रैली में एक से...
Translate »
error: Content is protected !!