पालमपुर नगर निगम भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का केंद्र बना : विपिन परमार

by

₹127 करोड़ की सीवरेज योजना अधूरी, जनता से किए वादे भूली कांग्रेस : भाजपा

झूठे वादों और कुशासन से तंग जनता कांग्रेस को बाहर करेगी : विपिन परमार

एएम नाथ। पालमपुर :भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन परमार ने पालमपुर नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस सरकार और नगर निगम पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि नगर निगम भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही का केंद्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के सामने कांग्रेस के ढाई वर्षों के कुशासन की वास्तविकता रख रही है।
विपिन परमार ने आरोप लगाया कि करीब ₹20 लाख की वज़न मशीन को मात्र ₹50 हजार में कबाड़ के रूप में बेच दिया गया, जबकि ₹14 लाख की लागत से बने 22 सार्वजनिक शौचालय आज भी उपयोग में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि शहर की अधिकांश सोलर लाइटें खराब पड़ी हैं और केंद्र सरकार की ₹127 करोड़ की सीवरेज योजना वर्षों बाद भी अधूरी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले 432 मकान भी अब तक पूरे नहीं हो सके हैं।
उन्होंने कहा कि पालमपुर सिविल अस्पताल में सुविधाओं का अभाव है और 7 लाख लोगों की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। पहले मुफ्त मिलने वाली ओपीडी पर्ची पर अब शुल्क लिया जा रहा है तथा कई जांचें भी भुगतान के आधार पर हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई वार्डों में औषधालय तक उपलब्ध नहीं हैं और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केवल रेफरल सेंटर बनकर रह गए हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस ने घर-घर मुफ्त कचरा उठाने, पार्किंग निर्माण और बेहतर बुनियादी सुविधाओं के वादे किए थे, लेकिन जनता आज भी पानी, सड़क, सीवरेज और ट्रैफिक समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर नई बनी सड़कें दोबारा खोद दी गईं, जिससे प्रशासनिक समन्वय की कमी उजागर हुई।
विपिन परमार ने नगर निगम में अवैध भवन मंजूरियों, जमीन घोटालों और टेंडर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पालमपुर की जनता को केवल झूठे वादे और अव्यवस्था दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी नगर निगम चुनावों में जनता कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाकर भाजपा को समर्थन देगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को समान अवसर देने से विकसित होता है समाज : राय

कस्तूरबा गाँधी छात्रावास करियां में मिशन शक्ति के तहत लैंगिक समानता व मासिक धर्म पर जागरूकता शिविर आयोजित एएम नाथ। चम्बा : महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा कि ओर से शुक्रवार को कस्तूरबा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर पंचायत चुवाड़ी और बनीखेत के वार्डों का अंतिम परिसीमन आदेश जारी : DC एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जारी किए आदेश

एएम नाथ।   उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने नगर पंचायत चुवाड़ी और नगर पंचायत बनीखेत के तहत वार्डों के अंतिम परिसीमन आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फल एवं सब्जियों से विभिन्न उत्पाद तैयार करने की ली ट्रेनिंग : डॉ संजीव नरियाल, बागवानी विकास अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण का संचालन किया

धर्मशाला, 25 अगस्त। बागवानी विभाग के फल विधायन केंद्र नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा में डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर के अंतिम वर्ष के 12 विद्यार्थियों को 04 अगस्त से 25 अगस्त 2023 तक 21 दिन का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैड़ी स्थित बाबा बड़भाग सिंह होली मेले के लिए मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं के आने पर रहेगी रोकः डीसी

ऊना फरवरीः 10 मार्च 2022 से मैड़ी स्थित बाबा बड़भाग सिंह होली मेले के लिए मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं के हिमाचल प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने पर प्रतिबंध रहेगा। ऐसा करने वाले वाहन...
Translate »
error: Content is protected !!