पालमपुर में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस के आयोजन पर बैठक आयोजित

by
एएम नाथ।  पालमपुर, 19 जनवरी : उपमंडल स्तरीय गणतन्त्र दिवस के आयोजन को लेकर आज बैठक का आयोजन किया गया। एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती ने बैठक की अध्यक्षता की।
गणतंत्र दिवस पर उपमंडल स्तरीय समारोह हर वर्ष की भांति शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा मैदान पालमपुर में आयोजित किया जाएगा। समारोह में पुलिस, होमगार्ड, विभिन्न स्कूलों तथा कॉलेजों सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की एनसीसी, एनएसएस की टुकड़ियां द्वारा मार्चपास्ट प्रस्तुत किया जायेगा। गणतंत्र दिवस पर उपमंडल के स्कूलों तथा कॉलेजों के छात्रों द्वारा देश-भक्ति तथा प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक को दर्शाते कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
कार्यक्रम का आरम्भ स्वतन्त्रता सेनानियों और अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ होगा। कार्य्रकम में स्वतन्त्रता सेनानियों और अमर शहीदों के परिजनों को विशेष रूप से आमन्त्रित किया जाएगा।
बैठक में महापौर नगर निगम गोपाल नाग, उपमहापौर राज कुमार,डीएसपी लोकेन्द्र नेगी, तहसीलदार पालमपुर साजन बग्गा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, व्यापार मंडल, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं ढांचागत विकास के लिए प्रदेश सरकार उठा रही सार्थक कदम : कुलदीप सिंह पठानिया

रावमा विद्यालय बलेरा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल 39 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भी किया लोकार्पण एएम नाथ। चम्बा : ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तकनीकी विश्वविद्यालय, हमीरपुर का 76.07 करोड़ का वार्षिक बजट पारित : विश्वविद्यालय नवाचर, शोध कौशल एवं अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में निभा रहा है अहम भूमिका-मुख्यमंत्री

एएम नाथ।  हमीरपुर :  हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, हमीरपुर के लिए वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 76.07 करोड़ रुपये का महत्वाकांक्षी एवं दूरदर्शी वार्षिक बजट पारित कर तकनीकी शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों को लेकर चुनावी बिगुल बजाने की तैयारी : 31 मार्च को जिलाधीश आधिकारिक अपने-अपने जिलों का करेंगे रोस्टर सार्वजनिक

एएम नाथ । शिमला :  पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों को लेकर हिमाचल प्रदेश में चुनावी बिगुल बजने की तैयारी हो रही है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 31 मई तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की समय-सीमा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल कैबिनेट ने 1602 “बिजली मित्रों” सहित करीब 4200 पद भरने को दी मंजूरी : 100 स्कूलों को सीबीएसई में शामिल करने और ग्रेड पे रूल- 7 वापस लेने का निर्णय लिया

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सोमवार को यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड में 1,602 बिजली उपभोक्ता मित्रों की नियुक्ति...
Translate »
error: Content is protected !!