पिंजौर-बद्दी फोरलेन परियोजना को मिली रफ्तार : ₹378.48 करोड़ के बैलेंस कार्य का अवार्ड जारी: हर्ष महाजन

by

बद्दी-नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगा बड़ा लाभ, फोरलेन पूरा होने से बढ़ेंगे विकास और रोजगार के अवसर

मोदी सरकार हिमाचल के सड़क नेटवर्क को दे रही नई मजबूती

एएम नाथ। शिमला :  भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ फोरलेन परियोजना के बैलेंस कार्य के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा ₹378.48 करोड़ की लागत का लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LOA) जारी किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना हिमाचल प्रदेश के लिए विशेष रूप से बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
हर्ष महाजन ने बताया कि इस परियोजना के तहत पिंजौर बाईपास से बद्दी-नालागढ़ सेक्शन तक एनएच-21ए (नया एनएच-105) पर किलोमीटर 4+200 से 34+500 तक शेष कार्य ईपीसी मोड में पूरा किया जाएगा। इसके लिए 30 जुलाई 2026 को स्वीकृति जारी की गई है और परियोजना की कुल स्वीकृत लागत ₹378.48 करोड़ है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश में सड़क अवसंरचना के विस्तार और आधुनिकीकरण को प्राथमिकता दे रही है। बेहतर सड़क संपर्क से प्रदेश में उद्योग, व्यापार, पर्यटन और आम लोगों की आवाजाही को नई सुविधा मिलेगी।
सांसद ने कहा कि बद्दी देश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल है। फोरलेन परियोजना के पूरा होने से उद्योगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी, माल ढुलाई में तेजी आएगी और क्षेत्र में निवेश के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास, विस्तार और रखरखाव को लेकर लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। सड़क नेटवर्क मजबूत होने से प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
हर्ष महाजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य हिमाचल प्रदेश को आधुनिक, सुरक्षित और विश्वस्तरीय सड़क सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे प्रदेश के औद्योगिक, पर्यटन और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अर्की में 18 जुलाई को नि:शुल्क एक्स-रे एवं स्वास्थ्य जांच शिविर

योगेश चौहान/अर्की ; स्वास्थ्य विभाग अर्की के तत्वावधान में 18 जुलाई (शनिवार) को आयुष्मान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, वार्ड नंबर-7, अर्की में नि:शुल्क एक्स-रे एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। आशा कार्यकर्ता गीता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जन संपर्क को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने डिजिटल गेट पास प्रणाली का किया शुभारम्भ

एएम नाथ : शिमला, 08 मई । मुख्यमंत्री से भेंट की प्रक्रिया को सरल एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय में मौजूदा प्रवेश व्यवस्था के साथ डिजिटल गेट पास प्रणाली...
हिमाचल प्रदेश

16 मार्च को धर्मशाला में होगी चरान सलाहकार समिति की बैठक: त्रिलोक कपूर

ऊना, 17 फरवरी: राज्य वूल फैडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने आज ऊना में कहा कि 16 मार्च को धर्मशाला मंे चरान सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसकी अध्यक्षता वन मंत्री राकेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंडी स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र अक्षित कुमार ने उतीर्ण की स्कॉलरशिप परीक्षा

पट्टा मेहलोग, 12 मार्च : शिक्षा खंड कुठाड़ के तहत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी के आठवीं कक्षा के छात्र अक्षित कुमार ने नेशनल मींस -कम- मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा में अब्बल अंक हासिल...
Translate »
error: Content is protected !!