पिता की हत्या के आरोप में 19 साल की युवती गिरफ्तार : छोटी बहन ने बताया कि हत्या आपसी लड़ाई और बीच-बचाव में हुई

by

मनीमाजरा : गांव किशनगढ़ में 19 साल की युवती पर अपने ही पिता की हत्या के आरोप में आईटी पार्क थाना पुलिस में मामला दर्ज कर उसकी बेटी आशा को को गिरफ्तार कर लिया है।  आशा की छोटी बहन अनीता ने बताया कि हत्या  आपसी लड़ाई और बीच-बचाव में हुई है।  17 साल की अनीता ने बताया कि उसकी बहन और 15 साल का छोटा भाई और उनकी मां मुन्नी किशनगढ़ गांव के मकान नंबर 44 में किराये पर रहते हैं। मूल रूप से वह गांव नसरोली, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश रहने वाले हैं ।

अनीता ने बताया कि उसका पिता रोजाना शराब पीकर पूरे परिवार के साथ लड़ाई झगड़ा और मारपीट करता था।  जिससे सारा परिवार परेशान हो चुका था।  दोपहर को भी उसका पिता शराब के नशे में घर आया और उसकी बहन आशा के साथ लड़ाई झगड़ा करते हुए मारपीट करने लगा। आशा प्याज काट रही थी और उसके हाथ में चाकू था। उसके पिता को लगा कि वह चाकू उसको मारने लगी है तो इस दौरान उसने चाकू पकड़ने की कोशिश की और इसी हाथापाई के दौरान चाकू उसके पिता के दिल के पास जाकर लग गया। वह जमीन पर गिर गए। इसकी सूचना परिवार ने पास में रहने वाले अपने जानकार गुलाब सिंह को दी जो घायल को उठाकर पहले किशनगढ़ में एक डॉक्टर के पास लेकर गया।     सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके पिता की मौत हो गई। पुलिस ने आशा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस में टूट का खतरा : 16 विधायकों में से कई शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे

झारखंड में मंत्रीमंडल विस्तार गुरूवार को हो गया. झामुमो से छह, कांग्रेस से चार और राजद से एक विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली. इसके साथ ही झारखंड कांग्रेस पर टूट का खतरा...
article-image
पंजाब

साढ़े दस किलो चूरा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 4 फरवरी : सीआईए स्टाफ होशियारपुर पुलिस ने राकेश कुमार उर्फ केशी पुत्र जनक राज निवासी गांव सैला को साढ़े दस किलो चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना माहिलपुर में...
article-image
पंजाब

सदरपुर के जंगल में पांच से छे एकड़ जमीन में साठ से सत्तर गहरी अवैध माईनिंग : सरपंच व गांव वासियों ने एसडीएम को शिकायत देकर मांग की अवैध माईनिंग बंद करवाई जाए नही तां 15 मई को लगाएगे धरना

गढ़शंकर।  माईनिंग माफिया दुारा तहसील गढ़शंकर के गांव सदरपुर के जंगल में करीव पांच से छे एकड़ जमीन को अवैध तरीके से साठ से सत्तर फुट खोद कर पत्थर और मिट्टी उठा ली गई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीर बाल दिवस के मौके पर नेता प्रतिपक्ष ने याद की साहबज़ादों की कुर्बानी : साहबजादों की कुर्बानी आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी : जयराम ठाकुर

मंडी के नाचन के हटगढ़ सरस्वती विद्या मंदिर में जयराम ठाकुर ने मनाया वीर बाल दिवस,  अब सरकार ने 3 महीने तक लगाई भर्ती पर रोक, आज तक नहीं आया भर्ती करने का आदेश...
Translate »
error: Content is protected !!