पिस्टल से 4 से 5 गोलियां दागी : महिलाओं पर नोट उड़ा रहे थे, परिजनों ने रोका , अज्ञात युवकों ने कर दी फायरिंग

by

जीरकपुर : जीरकपुर के एक निजी होटल में रविवार देर रात पूल पार्टी के दौरान अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में दो लोग घायल हो गए हैं। जिनमेएक का जीएमसीएच-32 में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार अज्ञात युवक अपने परिवार के साथ आई महिलाओं पर नोट उड़ा रहे थे। इसके बाद महिला के साथ आए परिजनों ने उक्त युवकों को ऐसा करने से रोक दिया। जानकारी के अनुसार युवकों ने पहले हमला किया लेकिन परिजनों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद वे होटल से बाहर आ गए। बताया जा रहा है कि होटल के बाहर हमलावरों ने उनका पीछा किया और पिस्टल से चार-पांच गोलियां दाग दीं।
दो घायलों में से एक हमलावर गुट का है, जबकि दूसरा महिला के परिजनों में से है। सूत्रों के अनुसार, महिला के परिवार वालों ने बोतल मार कर युवक को जख्मी किया जबकि हमलावरों ने टांग पर गोली मारी। घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ जीरकपुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या पूल पार्टी की अनुमति दी गई थी, मेहमान कौन थे, सुरक्षा के क्या इंतजाम थे, शूटर कौन था, हथियार अंदर कैसे पहुंचा और किस वजह से गोली चली।
बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान एक शख्स के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में एक और युवक का सिर फटने का मामला भी सामने आ रहा है, जिसकी जांच फिलहाल पुलिस कर रही है।

चंडीगढ़ के एक क्लब में पहले चाकू से हमला करने की कोशिश की थी
पीड़ित ने बताया कि जिस व्यक्ति ने हमला किया है, वह उसे जानता है। वह सेक्टर-70 का रहने वाला है। उसने कुछ समय पहले चंडीगढ़ के एक क्लब में भी उस पर चाकू से हमला करने की कोशिश की थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अग्रवाल सेवा ट्रस्ट (पंचकुला) की और से श्रद्धालुओं के लिए लगाई गई ठंडे व मीठे पानी की छबील

पुनीत महाजन l चंडीगढ़ / पंचकुला: अग्रवाल सेवा ट्रस्ट पंचकुला की और से माता मनसा देवी मंदिर मे दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं के लिएमाता मनसा देवी मंदिर के प्रांगण मे ठंडे व मीठे पानी...
पंजाब

बाईक स्वार से लूट : तीन अज्ञात लूटेरों खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने बाईक स्वार से मारपीट करके उसे लूटने वाले तीन बाईक स्वार लूटेरों खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है। जानकारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस पास दिए बयान में जसपाल सिंह निवासी...
article-image
पंजाब

An effigy of terrorism was

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 25 :  Under the chairmanship of Khurshid Ahmed, the president of the Intizamia Jama Masjid Eidgah Committee, a demonstration was held outside the Jama Masjid by burning an effigy of terrorism in...
Translate »
error: Content is protected !!