पिस्तौल की नोक पर दुकानदार से 12 हजार नकदी और मोबाइल छीना : गढ़शंकर नंगल रोड़ पर शाहपुर में सरदार टेलीकॉम के मालिक को पिस्तौल की नोक पर डरा धमका कर लूट की वारदात को दिया अंजाम

by
गढ़शंकर :  गढ़शंकर नंगल रोड़ पर अड्डा शाहपुर में  गत रात करीब आठ वजे दो युवकों ने पिस्तौल की नोक पर करीव 12 हजार और दो मोबाइल छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
इस संबंधी सरदार टेलीकॉम के मालिक हरविंदर सिंह ने बताया कि कल करीव आठ वजे दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था। जिसके चलते कैश गिन रहा था। इस दौरान दो अज्ञात युवक दुकान में आए। उन्होंनों ने मुंह पर कपड़े बांधे हुए थे। उन्में से एक नए दातर निकाल लिया तो दूसरे ने पिस्तौल नुमा निकाल कर माथे पर लगा दिया और डरा धमका के करीब 12 हजार, रियल मी का एक मोबाइल और एक आईटेल का बटन वाला मोबाइल छीन के गढ़शंकर साइड को फरार हो गए। इस दौरान जाते हुए बाहर से शटर बंद कर गए।
एएसआई  रछपाल सिंह ने बताया के दुकान मालिक हरविंदर सिंह के बयानों पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उनका लुटेरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच की जा रही है।
फोटो : सरदार टेलीकॉम के मालिक हरविंदर सिंह लूट की घटना की जानकारी देते हुए और दुकान की तस्वीरे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर एसडीएम गढ़शंकर दफ्तर के सामने किसानों ने लगाया धरना

गढ़शंकर।  संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर एसडीएम गढ़शंकर दफ्तर के सामने गोपाल थांदी, कश्मीर सिंह भज्जल और ज्ञानी अवतार सिंह  की अध्यक्षता में धरना लगाया गया। कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, महिंदर कुमार बड्डोआण,...
article-image
पंजाब

चोरों ने गढ़शंकर में तीन अलग-अलग दुकानों को निशाना बनाकर 24,000 रुपये की नकदी चुराई

गढ़शंकर, 6 नवंबर : गढ़शंकर के श्री आनंदपुर साहिब चौक पर बीती रात चोरों ने तीन अलग-अलग दुकानों में चोरी की कर दुकान से 24,000 रुपये चुरा लिए। गढ़शंकर पुलिस स्टेशन से चंद कदमों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ क्षेत्र में किए 53 लाख के विकास कार्यों के लोकार्पण बोले…कुटलैहड़ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों को मिलेंगी घरद्वार पर सुविधाएं

रोहित जसवाल। ऊना, 19 जनवरी। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक विवेक शर्मा(विक्कू) ने आज(सोमवार) को ग्राम पंचायत टक्का एवं ग्राम पंचायत झलेड़ा में 53 लाख रुपये की विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली बोर्ड कर्मी 25 वर्षीय युवक की मौत….घर में मिला फंदे पर लटका

एएम नाथ। सुंदरनगर । जिला मंडी के सुंदरनगर क्षेत्र में बिजली बोर्ड में पार्ट-टाइम काम करने वाले 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक को उसके स्वजन घर के कमरे...
Translate »
error: Content is protected !!