पिस्तौल सहित दो गिरफ्तार; MP से खरीदकर फरीदकोट में किए जाने थे सप्लाई

by

मुक्तसर साहिब। जिला पुलिस ने गैर कानूनी अंतरराज्यीय हथियार सप्लाई नेटवर्क को बेनकाब करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से तीन पिस्तौल और पांच मैगजीन बरामद किए हैं।

आरोपितों ने यह हथियार मध्यप्रदेश से खरीद किए थे और जिला फरीदकोट में एक व्यक्ति को सप्लाई किए जाने थे। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह हथियार फरीदकोट की जेल में बंद एक गैंग के कहने पर सप्लाई किए जा रहे थे। आरोपितों का दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

प्रेसवार्ता में एसएसपी डा. अखिल चौधरी ने बताया कि एसपी डी मनमीत सिंह ढिल्लों, डीएसपी लंबी जसपाल सिंह की निगरानी में पुलिस ने ने इस नेटवर्क को बेनकाब किया है। एसएसपी ने बताया कि थाना कबरवाला पुलिस की ओर से गांव पक्की टिब्बी के पास गश्त की जा रही थी।

इस दौरान दो संदिग्ध नौजवानों को रोक कर पूछताछ की गई। उक्त दोनों पुलिस टीम को देख कर घबरा गए। तलाशी के दौरान उनसे तीन पिस्तौल 32 बोर और पांच मैगजीन बरामद हुए। सख्ती से पूछने पर आरोपितों ने अपनी पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ कोच पुत्र बलदेव सिंह निवासी ठती राई थाना समालसर जिला मोंगा और सुखप्रीत सिंह पुत्र इकबाल सिंह निवासी सेखा खुर्द जिला मोगा के रूप में बताई।

आरोपित मनप्रीत सिंह पर जिला फरीदकोट के थाना बाजाखाना,जिला जालंधर देहात के थाना शाहकोट और जिला मोगा के थाना समालसर में अपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। अब जिला मुक्तसर के थाना कबरवाला में आर्म्स एक्ट के तहत उक्त दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपितों ने यह अवैध हथियार मध्यप्रदेश से प्राप्त करके लाए थे और अब यह अपने कांटेक्ट के व्यक्ति को जिला फरीदकोट में सप्लाई करने थे। फरीदकोट की जेल में बंद एक गैंग के सदस्य के कहने पर यह काम कर रहे थे।

एसएसपी ने बताया कि इस कार्रवाई से संभावित टारगेट किलिंग को नाकाम बनाया गया है। हथियार सप्लाई चेन से जुड़े और अपराधियों की पहचान के लिए जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राज लाली गिल ने पंजाब राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष के रूप में संभाला कार्यभार

चंडीगढ़ : पंजाब राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष राज लाली गिल ने आज पंजाब के खेल एवं युवा सेवा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की उपस्थिति में अपना पद ग्रहण किया। इस मौके पर...
article-image
पंजाब

कोरोना मरीजों के घरों का दौरा कर प्रणव कृपाल ने कोविड किटें वितरित की

गढ़शंकर।   पंजाब प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रणव कृपाल ने पंजाब प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बरिंदर सिंह ढिल्लों द्वारा शुरू किये गये अभियान “साडा पंजाब साडा परिवार” के तहत विभिन्न कोरोना मरीजों...
article-image
पंजाब , समाचार

जि़ला भाषा एवं अनुसंधान अफसरों समेत खाली पदों की भर्ती के लिए अंतर-विभागीय प्रक्रिया शुरू, भाषा विभाग बनेगा आत्मनिर्भर-परगट सिंह

भाषा विभाग के बेशकीमती खज़ाने को डिजीटलाईज़ करके पंजाबियों के बौद्धिक विकास के लिए इस्तेमाल किया जाएगा-परगट सिंह पटियाला, 1 नवंबर: पंजाब के उच्च शिक्षा और भाषा मंत्री स. परगट सिंह ने आज पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डलहौजी में बिछी बर्फ की सफेद : जमकर नाचे टूरिस्ट

 डलहौजी : नए साल के पहले ही दिन, चंबा ज़िले का मशहूर टूरिस्ट शहर डलहौजी पहली बर्फबारी के बाद गुलजार हो गया। पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई, जबकि बर्फ से ढके...
Translate »
error: Content is protected !!