पीआरटीसी में सवार एक युवक से 25.19 ग्राम चिट्टा बरामद

by

शिमला :हिमाचल की शिमला पुलिस ने तारादेवी टुटू वेरिफिकेशन के पास पर पीआरटीसी बस सवार एक युवक से 25.19 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिमला पुलिस तारादेवी टुटू वेरिफिकेशन के पास आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस टीम ने चेकिंग के लिए पीआरटीसी बस को रुकवा लिया। तलाशी लिए जाने पर बस में सवार एक युवक से 25.19 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में युवक की पहचान बिलासपुर निवासी मुनीश के रूप में हुई।

पुलिस का कहना है कि नशे की सप्लाई पंजाब से आ रही थी। ऐसे में आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि मुख्य सप्लायर का पता लग सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

नगर पंचायत भोटा के परिणाम

भोटा 17 मई। नगर पंचायत भोटा के सभी 7 वार्डाें के चुनाव परिणाम रविवार शाम को घोषित कर दिए गए। एसडीएम बड़सर एवं नगर पंचायत भोटा की निर्वाचन अधिकारी स्वाति डोगरा ने बताया कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पीर निगाहा में माथा टेकने गई 32 वर्षीय महिला लापता : पंजाब से परिवार के साथ महिला आई थी माथा टेकने

ऊना :   परिवार सहित धार्मिक स्थल पीर निगाह में  माथा टेकने गई 32 वर्षीय महिला लापता होने का मामला सामने आया है। महिला रमनप्रीत पत्नी लाडी निवासी राजपूरा तहसील फिल्लौर, जालंधर पंजाब की रहने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छोटे राज्यों के हकों को दबाया नहीं जाना चाहिए: मुख्यमंत्री हिमाचल को उसके अधिकार मिलने चाहिए

एएम नाथ : शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां एक निजी न्यूज चैनल के ‘मंच’ कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि छोटे राज्यों के हकों को दबाया नहीं जाना चाहिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज नीति आयोग, चंबा जिला प्रशासन तथा भारती एयरटेल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यान्वित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नीति आयोग से ओएसडी शिक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!