पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय ऊना को मॉडल यूथ ग्राम सभा में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 28 जनवरी. पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखूबेला,ऊना, ने मॉडल यूथ ग्राम सभा प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय श्रेणी के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला ऊना एवं हिमाचल प्रदेश का नाम देशभर में गौरवान्वित किया है।
विद्यालय की टीम ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में बुधवार को आयोजित राष्ट्रीय समारोह में केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल से यह पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय को 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि का चेक, प्रशंसा प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
यह पुरस्कार विद्यालय के प्राचार्य राज सिंह के साथ प्रतिभागी विद्यार्थियों ने ग्रहण किया। समारोह में विद्यालय के अध्यापक दल के सदस्य सुनीता चौधरी, अमित कुमार और धर्मेंद्र कुमार के साथ जिला पंचायत अधिकारी ऊना श्रवण कुमार भी साथ रहे।
इस कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा शिक्षा मंत्रालय एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय के सहयोग से किया गया था।
वहीं, इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू एवं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विद्यालय प्रबंधन, अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे प्रदेश और जिले के लिए गर्व का क्षण बताया। वहीं, उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने भी इस उपलब्धि की सराहना की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर : स्वीप कार्यक्रमों से लोगों को मतदान में भाग लेने के लिए किया जा रहा है प्रेरित

नाहन, 03 अप्रैल। लोकतंत्र के उत्सव यानि लोकसभा चुनाव-2024 में कम से कम 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पूरा करने के लिए सिरमौर जिला के विभिन्न पंचायतों में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से चलाये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत सेरी और जौणाजी में ‘सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम’ की डॉ. शांडिल ने की अध्यक्षता : जौणाजी में 12 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले आंगनवाड़ी केन्द्र डयारग बुखार का किया शिलान्यास

सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेरी में ‘सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क़ाफ़िला रोक स्कूली बच्चों से मिले सीएम, फीडबैक भी ली : मुख्यमंत्री ने पूछा, स्कूल में पहली से अंग्रेज़ी मीडियम शुरू हुआ या नहीं

एएम नाथ। मटौर  :  जिला कांगड़ा के मटौर में जनसभा के उपरांत धर्मशाला सर्किट हाउस के लिए निकला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का क़ाफ़िला अचानक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगली से थोड़ा दूर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चालक समेत तीन की मौत : कांगड़ा के हरसर में चढ़ाई चढ़ते पलटा बजरी से भरा ट्रैक्टर

एएम नाथ।  जवाली :  पुलिस थाना जवाली के तहत गांव चादर (हरसर) में चढ़ाई में बजरी से भरा ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में चालक समेत तीन युवाओं की मौत हो गई। वीरवार सुबह यह...
Translate »
error: Content is protected !!