पीएम मोदी, अमित शाह-राजनाथ हो गए खड़े : क्या कह दिया था ऐसा राहुल गाँधी ने

by

 नई दिल्ली  :  लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सोमवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सत्ता पक्ष और सरकार पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने अपने करीब 90 मिनट के भाषण में हिंदू धर्म और हिंसा, नीट परीक्षा में धांधली, अग्निवीर, किसानों की समस्या जैसे तमाम मुद्दे उठाए।  उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में नफरत और हिंसा बोने का काम किया है। उसने एक राज्य के लोगों से उनका राज्य छीन लिया।  अपनी राजनीति के लिए उसने एक राज्य में गृह युद्ध करवा दिया।

राहुल गांधी के भाषण के दौरान जोरदार हंगाम भी हुआ. राहुल गांधी ने भाषण के शुरुआती मिनटों में भगवान शिव और गुरुनानक देव की तस्वीर दिखाई। इसके जरिए उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म हिंसा नहीं कर सकता।  लेकिन, भाजपा के लोग देश में हिंसा फैलाते हैं।  उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं वो हिंसा और झूठ का सहारा लेते हैं।  इस पर सदन में जोरदार हंगामा हुआ।  इसके बाद सदन के नेता पीएम मोदी खुद खड़े हो गए और उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म को हिंसा से जोड़ना ठीक नहीं है। पीएम ने कहा कि यह विषय बहुत गंभीर है।  पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर मसला है. इसके बाद भी सदन में हंगामा होते रहा।

पीएम के बाद गृह मंत्री अमित शाह भी खड़े हुए और उन्होंने भी कहा कि राहुल गांधी हिंदू धर्म को अपमानित कर रहे हैं।  वह झूठ बोल रहे हैं. इस मसले पर सदन में काफी देर तक हंगामा होते रहा।

राजनाथ ने कहा- नेता प्रतिपक्ष झूठ बोल रहे :   फिर राहुल गांधी ने अग्निवीर का मुद्दा उठाया. इस दौरान उन्होंने पंजाब के एक अग्निवीर के शहीद होने की बात कही। उन्होंने कहा कि अग्निवीर भारतीय सेना की नहीं बल्कि पीएम मोदी की योजना थी. इसमें शहीद होने वाले जवानों को शहीद का दर्जा नहीं मिलने की बात कही।  इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सदन में खड़े हुए और कहा कि राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं।  अग्निवीरों को एक करोड़ रुपये की सहायता दी जाती है।

इसके बाद भी राहुल गांधी सरकार पर आरोप लगाते रहे. उन्होंने किसानों के मसले को उठाया और कहा कि सरकार ने आंदोलन कर रहे किसानों को आतंकवादी बताया था. सरकार ने उनको एमएसपी नहीं दिया. इस पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जोरदार तरीके से बचाव किया. अमित शाह फिर खड़े हुए कहा कि नेता प्रतिप्रक्ष के सदन में कुछ भी बोलने की इजाजत नहीं दी जा सकती. सदन के कुछ नियम है।

राहुल ने भाषण के दौरान नीट यूजी में धांधली का मु्द्दा उठाया।  उन्होंने कहा कि आज नीट अमीर लोगों के बच्चों के चयन की परीक्षा बन गई है।  यह अब प्रोफेशनल परीक्षा नहीं बल्कि एक कमर्शियल परीक्षा बन गई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मसले पर चर्चा कर सरकार का सहयोग करना चाहता था।  सरकार लगातार चर्चा से भाग रही है. यह 25 लाख बच्चों के भविष्य का सवाल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खेडां वतन पंजाब दियां’ ज़िला स्तरीय मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम 

होशियारपुर, 16 सितंबर:   पंजाब सरकार के खेल विभाग द्वारा  ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ 2024 के अंतर्गत ज़िला स्तरीय खेलों का पहला दिन होशियारपुर के आउटडोर स्टेडियम में शुरू किया गया। जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा

खरकां कैंप में 128 कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) प्रशिक्षुओं का दीक्षांत समारोह

44 सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण पूरा कर सीमा सुरक्षा बल में शामिल हुए जवान, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पदक व प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित होशियारपुर, 19 सितंबर: सहायक प्रशिक्षण केंद्र बीएसएफ, खरकां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CM आवास में ऐसे गुंडे कौन रखता : केजरीवाल के करीबी बिभव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली।  राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार को जमकर लताड़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने भड़कते हुए कहा है कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंचकूला सामूहिक सुसाइड केस : कांपते हुए प्रवीण मित्तल बता गए क्यों पूरी फैमिली ने चुनी मौत, कार में मिले थे 6 शव

पंचकूला ।  पंचकूला में सोमवार देर रात कार में परिवार के 7 लोगों के जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस को कार से दो पन्नों का सुसाइड...
Translate »
error: Content is protected !!