पीएम मोदी की साधना 45 घंटे तक चलेगी : 45 घंटे के कठोर ध्यान में ना तो वह अन्न ग्रहण करेंगे, ना ही किसी से बात करेंगे, जरूरत पड़ने सिर्फ केवल नींबू पानी का सेवन करेंगे

by

कन्याकुमारी :  लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग से पहले तमिलनाडु के कन्याकुमारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साधना में लीन हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि ध्यान कक्ष में पीएम मोदी मौन हैं। शाम 6 बजकर 45 मिनट पर प्रधानमंत्री ध्यान मुद्रा में बैठे हैं। इस दौरान पीएम मोदी किसी से बात भी नहीं करेंगे।

जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी की साधना 45 घंटे तक चलेगी।  इस 45 घंटे के कठोर ध्यान में ना तो वह अन्न ग्रहण करेंगे। ना ही किसी से बात करेंगे। कठोर साधना में प्रधानमंत्री जरूरत पड़ने सिर्फ केवल नींबू पानी का सेवन करेंगे। वह सिर्फ तरल आहार ही लेने वाले हैं। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए वह नारियल पानी और अंगूर का जूस भी पीएंगे।

पीएम मोदी ने की भगवती अम्मन मंदिर में पूजा :   दरअसल, गुरुवार (30 मई) की शाम को चुनाव प्रचार थमने के बाद पीएम मोदी कन्याकुमारी पहुंचे. सबसे पहले प्रधानमंत्री ने भगवती अम्मन मंदिर में पूजा अर्चना की. धोती और सफेद शॉल ओढ़े पीएम मोदी ने मंदिर के गर्भगृह की परिक्रमा की। पुजारियों ने एक विशेष आरती की और उन्हें प्रसाद दिया। इसके बाद पीएम मोदी नाव के जरिए विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचे। यहां वह कुछ देर के लिए मंडपम की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर खड़े रहे और बाद में ध्यान मंडपम में कठोर साधना में लीन हो गए।

ध्यान के बाद क्या करेंगे पीएम मोदी :   अब यहां प्रधानमंत्री करीब 2 दिन के लिए ध्यान में बैठ गए हैं। एक जून को ध्यान के बाद प्रधानमंत्री मोदी संत तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का दौरा करेंगे।बता दें कि संत तिरुवल्लुवर तमिलनाडु के सबसे मशहूर कवि थे, जिनका स्मारक और मूर्ति दोनों छोटे-छोटे टापुओं पर बनाए गए हैं। संत तिरुवल्लुवर की प्रतिमा की कुल ऊंचाई 133 फीट है।

विपक्ष ने पीएम मोदी को घेरा :  प्रधानमंत्री मोदी कन्याकुमारी में ध्यान लगा रहे हैं, लेकिन करीब 2800 किलोमीटर दूर दिल्ली में सियासी तूफान आ गया है। विरोधियों ने पीएम मोदी के ध्यान पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ”सुना है कि वो अब दूर कहीं चले गए हैं। परिणाम आने से पहले तपस्या के लिए दूर चले गए. जब आखिरी में परिणाम नहीं आएगा, तब कह पाएंगे कि हमारी तपस्या में कुछ कमी रह गई थी. 4 जून को मंगल है, मंगल ही हो जाएगा उस दिन।   वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ”जिन्होंने कहा था कि अच्छे दिन लाएंगे।वे अच्छे दिन तो नहीं ला पाएंगे, लेकिन 4 जून को हारेंगे वो तो देश के सुनहरे दिन होंगे. हमारे आपके खुशियों के दिन होंगे।

बीजेपी का विपक्ष पर पलटवार :  ध्यान साधना पर छिड़े सियासी संग्राम में बीजेपी ने विपक्ष पर पलटवार किया है।  बीजेपी ने सवाल उठाया है कि अगर साधना में लीन हैं मोदी तो विरोधी क्यों परेशान हैं। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लगभग दो हजार पुलिस कर्मी सुरक्षा में तैनात हैं. इसके साथ ही भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना की भी कड़ी निगरानी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी राज्य की जनता से किया कोई भी वादा पूरा नहीं कर पाई: पवन दीवान

ज़िला कांग्रेस कमेटी के नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे लुधियाना, 16 अक्टूबर: कांग्रेस पार्टी को और मज़बूती प्रदान करते हुए, ज़िला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट...
article-image
पंजाब

अरविंद केजरीवाल बनेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री…. CM भगवंत मान ने दिया ये जवाब

दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों में पंजाब को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे थे. ऐसा कहा जा रहा था कि दिल्ली में आम...
article-image
पंजाब

सिंगर-रैपर शुभ फिर से एक नए विवाद में फंस गए: लंदन में अपने एक शो में मंच पर पंजाब के नक्शे पर ‘इंदिरा गांधी की हत्या वाली’ तस्वीर के साथ एक हुडी पकड़े देखा गया

जालंधर : पंजाबी-कनाडाई सिंगर-रैपर शुभ,जो हाल ही में खालिस्तान के कथित समर्थन को लेकर निशाने पर थे,अब फिर से एक नए विवाद में फंस गए हैं। पंजाबी सिंगर शुभ को हाल ही में लंदन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अनुपम कश्यप ने दिलाई शिमला जिला के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को शपथ

एएम नाथ। शिमला : उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज जिला शिमला के नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को बचत भवन के सभागार कक्ष में शपथ दिलाई जिसमे सभी 25 वार्ड के नव निर्वाचित...
Translate »
error: Content is protected !!