पीजीडीसीए तथा डीसीए-डीटीपी कोर्सों हेतू आवेदन 22 जून तक आमंत्रित

by

ऊना, 19 मई – प्रशिक्षण एवं दक्षता योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जन जाति, अल्पसंख्यकों, एकल नारी/विधवा तथा दिव्यांग वर्ग से सम्बन्धित अभ्यार्थियों को कम्पयूटर एप्लीकेशन व समवर्गी क्रिया-क्लापों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा ने बताया कि पीजीडीसीए तथा डीसीए-डीटीपी प्रशिक्षण हेतू इच्छुक अभ्यर्थी 22 जून तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन कोर्सों के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के मध्य होनी अनिवार्य है। इसके अलावा गरीबी रेखा में चयनित परिवारों के सदस्य अथवा आवेदक के माता-पिता/संरक्षक की वार्षिक आय 2 लाख रूपए से कम होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पीजीडीसी के लिए शैक्षणि योग्यता स्नातक जबकि डीसीए-डीटीपी के लिए शैक्षणिक योग्रूता जमा दो होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इन कोर्सों की अवधि एक वर्ष की होगी। उन्होंने बताया कि उपरोक्त कोर्स सी-डैक व नाईलैट के अन्तर्गत संस्थानों के माध्यम से करवाए जाएंगे। इन कोर्सों के दौरान फीस विभाग द्वारा वहन की जाएगी।
उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों को 12वीं तथा स्नातक कक्षा के शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र/एकल नारी एवं विधवा होने सम्बन्धी प्रमाण पत्र/विकलांगजनों हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी विकलांगता प्रमाण पत्र सम्बन्धित पंचायत सचिवों से जारी बीपीएल प्रमाण पत्र या तहसीलदार से जारी आवेदक के माता-पिता/संरक्षक की वार्षिक आय प्रमाण पत्र/हिमाचली प्रमाण पत्र सहित आवेदक को दिनांक 22 जून तक जिला कल्याण अधिकारी ऊना या सम्बन्धित तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करने होंगे। निर्धारित समयावधि के उपरांत कोई भी आवेदक मान्य नहीं होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बांग्लादेश में सिख गुरुद्वारों और मंदिरों की सुरक्षा की रवनीत सिंह बिट्टू ने विदेश मंत्री से अपील की

नई दिल्ली। केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री ने आज बांग्लादेश में धार्मिक स्थलों पर हमलों पर चिंता व्यक्त की और ढाका में स्थित सिख धार्मिक स्थलों और देश में हिंदू मंदिरों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली परियोजनाओं के प्रबंधन प्रभावित पंचायतों में सीएसआर के तहत किये जा रहे कार्य को प्राथमिकता दे – सुंदर सिंह ठाकुर

कुल्लू 19 जनवरी :  स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (लाडा) की बैठक आज यहां मुख्य संसदीय सचिव वन ऊर्जा पर्यटन व परिवहन तथा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तहसीलदार जोगिंदर नगर की अध्यक्षता में पटवारी-कानूनगो की बैठक आयोजित – राजस्व संबंधी सभी कार्यों का करें समयबद्ध निपटारा : डॉ. मुकुल शर्मा

एएम नाथ।  जोगिंदर नगर, 10 सितंबर: तहसीलदार जोगिंदर नगर डॉ. मुकुल शर्मा ने कहा कि ग्रामीण राजस्व अधिकारी (पटवारी) तथा कानूनगो सभी राजस्व संबंधी कार्यों का समयबद्ध निपटारा करना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़कों की मरम्मत के लिए 23 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत , सेब उत्पादक क्षेत्रों में सड़क बहाली को दी जाएगी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां लोक निर्माण विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और भू-स्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की...
Translate »
error: Content is protected !!