पीड़ितों के खातों में 28.5 लाख रुपए की फ्रीज रकम सफलतापूर्वक वापस : साइबर क्राइम वित्तीय धोखाधड़ी के पीड़ितों की शिकायतों के निपटारे के मद्देनज़र

by

चंडीगढ़, 19 दिसंबर : साइबर क्राइम वित्तीय धोखाधड़ी के पीड़ितों की शिकायतों के निपटारे के मद्देनज़र नवीन कदम उठाते हुए पंजाब पुलिस के साइबर क्राइम सैल द्वारा राज्य कानूनी सेवाओं के तालमेल से सम्बन्धित बैंकों से पीड़ितों के खातों में 28.5 लाख रुपए की फ्रीज रकम सफलतापूर्वक वापस कर दी है।

यह जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आज यहां दी।
उल्लेखनीय है कि साइबर क्राइम सैल, पंजाब द्वारा 2021 से साइबर हेल्पलाइन 1930 की सुविधा शुरू की गई थी ताकि उन नागरिकों को वित्तीय नुकसान से बचाया जा सके, जो साइबर क्राइम वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं।
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि हेल्पलाइन 1930 या सिटीजन फाइनेंशियल साइबर फ्रॉड रिपोर्टिंग एंड मैनेजमेंट सिस्टम ( सीएफसीएफआरएमएस) पर तुरंत शिकायत दर्ज होने के उपरांत साइबर अपराध धोखाधड़ी पीड़ितों के पैसे अारोपियों/ संदिग्ध व्यक्तियों के खातों में फ़्रीज़ कर दिए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि अब तक पंजाब में हेल्पलाइन 1930 पर वित्तीय धोखाधड़ी की 28642 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिस पर तेज़ी से कार्यवाही करते हुए साइबर सैल ने लगभग 15.5 करोड़ रुपए की रकम, को फ़्रीज़ ( डेबिट फ़्रीज़/ लियन फ़्रीज़) किया है, जो बैंकों में पड़ी है।
डीजीपी ने कहा कि फ़्रीज़ की गई रकम की वापसी की प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए साइबर क्राइम सैल ने लोक अदालतों के द्वारा सीआरपीसी की धारा 457 के अंतर्गत पीड़ित खातों में रिफंड की सुविधा के लिए राज्य कानूनी सेवा अथॉरिटी के साथ संपर्क किया है।
उन्होंने बताया कि एडीजीपी साइबर क्राइम वी. नीरजा ने 5 दिसंबर को पंजाब कानूनी सेवा अथॉरिटी के कार्यकारी चेयरमैन जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया के साथ मीटिंग कर पंजाब के सभी ज़िला कानूनी सेवा अथॉरिटी को पैसे रिफंड करने सम्बन्धी अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के बारे ज़रूरी निर्देश जारी करवाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने किया चाय-नाश्ते का प्रबंध

अबोहर I  अबोहर का साफ-सुथरा बनाने के लिए अबोहर विकास प्रभारी संदीप जाखड़ के नेतृत्व में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया हुआ है। आज सफाई अभियान के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने...
article-image
पंजाब , हरियाणा

चंडीगढ़ के मुद्दों को हल करने के लिए 5 साल और मांगने पर तिवारी ने नड्डा को घेरा 

चंडीगढ़, 11 मई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन के सांझा उम्मीदवार मनीष तिवारी ने मौजूदा सांसद और भाजपा नेता किरण खेर की यह कहने के लिए सराहना की है...
article-image
पंजाब

Illegal Voters a Threat to

Calls for Drawing a Constitutional Line to Protect National Sovereignty Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 10 : Former Punjab Chief Secretary (Retd.) Kaushal stated that illegal voters are not victims but violators, who weaken the political power...
article-image
पंजाब , समाचार

पहाड़ी कटरा के करियाना स्टोरों, डोमिनोज पिज्जा व विशाल मैगा मार्ट से सैंपल लेकर फूड टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़ में जांच के लिए भेजेे

जिले में मिलावटखोरी किसी कीमत पर नहीं होगी बर्दाश्त, सख्ती से लागू किया जाएगा फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006 हर छोटे से बड़े फूड बिजनेस आपरेटर के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य होशियारपुर, 14...
Translate »
error: Content is protected !!