पुरहीरा में बरसाती पानी की समस्या का होगा स्थायी समाधान : ब्रम शंकर जिम्पा : विधायक ने पुरहीरा में नाले के निर्माण का रखा नींव पत्थर

by

नगर निगम की ओर से मुख्य सड़कों पर 3 करोड़ की लागत से विकास कार्य करवाए जाएंगे

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : .विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने आज वार्ड नंबर 19 के पुरहीरा क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी हेतु बनने वाले नाले का नींव पत्थर रखकर इस क्षेत्र के लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान करने की दिशा में कदम उठाया।

उन्होंने बताया कि पुरहीरा की एक गली मुख्य सड़क से काफी नीचे स्थित होने के कारण बरसात के मौसम में यहां पानी भरकर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। पानी की निकासी का कोई स्थायी साधन न होने के चलते न केवल लोगों का आना-जाना बाधित होता था, बल्कि स्थानीय निवासियों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का भी खतरा बना रहता था। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या को देखते हुए इस इलाके में नाले के निर्माण का निर्णय लिया गया है, जिस पर लगभग 40 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

विधायक जिम्पा ने बताया कि यह कार्य स्थानीय निवासियों को स्थायी राहत देने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और नगर निगम जनता की सुविधा और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में नगर निगम की ओर से शहर की मुख्य सड़कों को बेहतर बनाने के लिए 3 करोड़ रुपए की लागत से कार्य करवाए जाएंगे।

उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता को किसी भी विकास कार्य के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा और उनकी सभी बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता पर पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, पार्षद जसवंत काला, कुश शारदा, सूरज मोहन शारदा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवक की करंट लगने से मौत : हरवां बीत के एक 22 वर्षीय साहिल धीमान की

गढ़शंकर, 23 जुलाई : गांव हरवां बीत के एक 22 वर्षीय युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत होने का समाचार है। प्राप्त जानकारी अनुसार साहिल धीमान (22) पुत्र अमरीक सिंह धीमान निवासी हरमां...
article-image
पंजाब

अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से वैबीनार आयोजित

होशियारपुर:सीजेएम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान दिवस वैबीनार करवाया गया। इस वैबीनार की शुरुआत सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान दिवस की बधाई दी व...
article-image
पंजाब

6 फरवरी को दोपहर 12 से 3 बजे तक होगा मुकम्मल चक्का जाम

गढ़शंकर : आज कुल हिंद किसान सभा द्वारा कालेवाल लल्लियां में रघवीर सिंह व गुरदीप सिंह की अध्यक्षता में बैठकें की गई। इन बैठकों को संबोधित करते दर्शन सिंह मट्टू प्रांतीय उपाध्यक्ष व गुरनेक...
article-image
पंजाब

अंबेडकर मिशन ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित 

गढ़शंकर, 14 जुलाई : डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा अबेडकर भवन नंगल रोड गढ़शंकर में स्थित गौतम बुद्ध चैरिटेबल डिसपैंसरी में आज साप्ताहिक नि:शुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित किया गया। कैंप दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!