पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी द्वारा डिप्टी स्पीकर रौड़ी को ज्ञापन सौंपा  

by
गढ़शंकर, 15 मार्च : पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी के नेता नरेंद्र अजनोहा, सतपाल मिन्हास, परमजीत कातिल तथा जीटीयू नेता पवन गोयल, नरेश कुमार तथा राजकुमार के नेतृत्व में हलका विधायक डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी को एक ज्ञापन सौंपा गया। नेताओं द्वारा डिप्टी स्पीकर को याद करवाया कि चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने चुनावों से पहले पुरानी पेंशन बहाल करने की ग्रंटी पहले कैबिनेट मीटिंग में देने की बात कही थी किंतु अब तक पेंशन लागू नहीं की गई। नवंबर 2022 में आप सरकार ने एक अधूरी अधिसूचना जारी की जिसमें लिखा था कि शीघ्र ही पेंशन बहाली के लिए एसओपी जारी कर दी जाएंगी। परंतु अब तक एसओपी जारी नहीं की गई। सरकार ने जिन अधिकारियों को पेंशन बहाल कर चुके राज्यों में वहां के पेंशन नुकतों को घोखने के लिए भेजा था उनकी रिपोर्ट को अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया। हलका विधायक जय कृष्णा सिंह रौड़ी ने उक्त नेताओं की बातों को ध्यान से सुना और शीघ्र  ही उन मुलाज़िमों की अहम मांग पुरानी पेंशन की बहाली की बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस मौके हरिराम, परमिंदर पक्खोवाल, ओंकार सिंह, सगली राम, जसवीर सिंह, रामकिशन, राजकुमार, सुभाष चंद्र, बलजीत सिंह, दिलावर, विजय कुमार, मनजिंदर बघौरा, सतपाल सिंह, हरमंदिर कुमार, सतनाम सिंह, रछपाल सिंह, राकेश कुमार सहित  अनेक एनपीएस मुलाजिम उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

घर- घर रोजगार मिशन: बैंकिंग व फाईनेंशियल सैक्टर के इच्छुक नौजवानों के लिए हाई एंड रोजगार मेला 15 को: अपनीत रियात

होशियारपुर :डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि पंजाब सरकार के घर-घर रोजगार मिशन के अंतर्गत नौजवानों को उनकी योग्यता के हिसाब से रोजगार दिलाने के लिए जिले में समय-समय पर अलग-अलग रोजगार मेेले...
article-image
पंजाब

मनरेगा व आंगनवाड़ी वर्करों ने अपनी मांगों को पूरा करने के लिए डिप्टी स्पीकर के ओएसडी चरनजीत सिंह चन्नी को ज्ञापन सौंपाको सौंपा मांगपत्र

गढ़शंकर – गढशंकर मे सीटू के आह्वान पर मांग भट्टा मजदूर, मनरेगा मजदूर व आंगनबाड़ी महिला वर्करों ने भारी संख्या में एकत्रित होकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पंजाब विधानसभा के आवास तक रोष...
article-image
पंजाब

BSP Launches Block Samti and

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dev.6 : The Bahujan Samaj Party (BSP) solemnly observed the Pre-Nirvan Day of Dr. Bhimrao Ambedkar, the architect of the Indian Constitution and Bharat Ratna, in Badesron village, located in Garhshankar assembly constituency....
article-image
पंजाब

पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा बरी : ढींडसा और अन्य नेताओं को मूनक की अदालत ने एक मामले में किया बरी

 मूनक : पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा और अन्य नेताओं को मूनक की अदालत ने एक मामले में बरी कर दिया है। गौरतलब है कि वर्ष 2012 में लहरागागा में गागा...
Translate »
error: Content is protected !!