पुलिस और प्रशासन द्वारा लंबे समय से लोगो से ज्यादतियों करने के आरोप में वामपंथी दलों और अन्य संगठनों ने डीएसपी कार्यालय के समक्ष तीन घंटे किया प्रदर्शन

by

गढ़शंकर : वामपंथी दलों और अन्य संगठनों ने गढ़शंकर में सरकार के इशारे पर पुलिस और प्रशासन द्वारा लंबे समय से लोगो से ज्यादतियों करने के आरोप लगाते हुए सीपीएम के जिला सचिव गुरनेक सिंह भज्जल और अशोक कुमार व हंस राज के नेतृत्व में डीएसपी कार्यालय में लगभग चार घंटे तक लगातार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान डिप्टी स्पीकर, सरकार और पुलिस प्रसाशन के खिलाफ जमकर नारेवाजी करते हुए पुलिस का पूरी तरह रजिनीतिकरण हो जाने के आरोप लगाए।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए गुरनेक सिंह भज्जल,  कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, हरमेश ढेसी, कुलभूषण महिंदवानी, जनवादी स्त्री सभा पंजाब की अध्यक्ष सुबाष मट्टू , रामजीदास चौहान, कुलविंदर चहल, रविंदर नीटा आदि ने कहा कि लंबे समय से गढ़शंकर की पुलिस और प्रशासन सरकारी दबाव में विरोधियों और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे लोगों से ज्यादितियां  कर रहा है और शहर में यातायात व्यवस्था नियमों के विरुद्ध विभिन्न नंबरों वाले कई टिपर ट्रेलर सड़कों पर घूम रहे हैं। विपक्ष को धमका जा रहा है और उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज किया जा रहे हैं, जिसे संघर्षरत लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
उन्हीनों  कहा कि विधायक के आदेशानुसार ही बीत क्षेत्र के गांव रतनपुर और कानेवाल में भूमि विवाद के मामले में ग्रामीणों के खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है और इसी तरह बीत क्षेत्र के कोट गांव में एक व्यक्ति को जबरन उसके घर की छत डालने से रोका जा रहा है और उसे इस संबंध में विधायक से मिलने के लिए कहा जा रहा है।  इस अवसर पर नेताओं ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि मामले दर्ज करने बंद नहीं किए गए  तो विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरेंगे और इसके लिए सरकार और प्रशासन जिम्मेदार होंगे।
प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे एसपी मेजर सिंह ने प्रदर्शनकारियों को  आश्वासन दिया कि आंदोलन में शामिल नेताओं और लोगों के खिलाफ अतीत में दर्ज मामलों की प्राथमिकता के आधार पर जांच की जाएगी और उनका निपटारा किया जाएगा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को गरीब दास बीटन, पंचायत समिति सदस्य मोहन  बीनेवाल, शिंगारा राम, पूर्व सरपंच दविंदर सिंह , हरभजन सिंह अटवाल, इकबाल सिंह, हरमा, कुलविंदर संघा, कर्मचारी नेता सुखदेव डानसीवाल, मुकेश कुमार, मास्टर  शादी राम, अजायब सिंह बोपाराय , पंचायत समिति सदस्य कमल कटारिया,  गुरबख्श कौर चक गुरु, जोगिंदर कौर, जसविंदर कौर, नीलम कुमारी बडोआन आदि ने भी सबोंधित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी मेले दौरान लंगरों में 100% नो-प्लास्टिक मिशन सफल चल रहा : एस डी एस गुरसिमरनजीत कौर

माता चिंतपूर्णी मेले दौरान लंगरों में 100% नो-प्लास्टिक मिशन सफल चल रहा है/एस डी एस गुरसिमरनजीत कौ *यह हरित मिशन (चढ़दा सूरज) अभियान के तहत रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से चलाया जा रहा...
article-image
पंजाब , समाचार

सांसद तिवारी ने लोकसभा में उठाया बंगा – गढ़शंकर – श्री आनंदपुर साहिब – माता नयना देवी सड़क के अपग्रेडेशन का मुद्दा

केंद्रीय मंत्री ने दिया जांच करवाने का भरोसा रूपनगर, 18 मार्च: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा  बंगा – गढ़शंकर – श्री आनंदपुर साहिब – माता नयना देवी...
article-image
पंजाब

महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा और सादगी की प्रेरणा देता है: पवन दीवान

कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भेंट की लुधियाना, 2 अक्टूबर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस...
article-image
पंजाब

डॉ. कमलजीत सिंह, ग्रीन प्लैनेट के संस्थापक, AIM (एग्रो इनपुट मैन्युफैक्चरर्स) एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी सदस्य के रूप में साझा किया विज़न

जालंधर/दलजीत अजनोहा : बरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से विशेष बातचीत के दौरान, ग्रीन प्लैनेट के संस्थापक और चेयरमैन डॉ. कमलजीत सिंह ने AIM (एग्रो इनपुट मैन्युफैक्चरर्स) एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव के रूप में...
Translate »
error: Content is protected !!