पुलिस कर्मी को धक्का देकर चोर फरार : माहिलपुर में तीन मेडिकल स्टोर में चोरी

by
गढ़शंकर, 11 जून  : बीती रात फगवाड़ा रोड माहिलपुर में अज्ञात चोरो ने तीन मेडिकल स्टोर के ताले तोड़कर नगदी चोरी कर ली, इस दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने चोरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह उन्हें धक्का मार कर फरार हो गए। दुकानों पर हुई चोरी व पुलिस कर्मियों के साथ उलझते चोरों की सीसीटीवी फुटेज देखकर दुकानदारों में दहशत फैल गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार गौतम मेडिकल स्टोर के मालिक सुभाष गौतम ने बताया कि वह रात को दुकान बंदकर घर गया था और रात को करीब डेढ़ बजे उसे फोन पर बताया गया कि उसकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। उसने बताया कि चोर दस हजार रुपये व दुकान के शीशे तोड़ गए हैं। उनकी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में पुलिस कर्मी मोटरसाइकिल सवार चोर से उलझते देखे गए लेकिन चोर उन्हें धक्का देकर फरार हो गया। हीर मार्किट में चोरो ने करियाना स्टोर को निशाना बनाया, यहां से वह दो हज़ार रुपये चोरी कर ले गए, तीसरी चोरी उन्होंने राज मेडिकल स्टोर में करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। इस संबंध में एसएचओ माहिलपुर गगनदीप सिंह सेखों से बात की तो उन्होंने कहा कि चोरों को तीन दिन में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कैप्शन … चोरी की जानकारी देते हुए सुभाष गौतम व सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पुलिस के साथ उलझते हुए कैद हुए चोर।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में खालसा साजना दिवस को समर्पित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा की अगुवाई में इतिहास विभाग द्वारा खालसा साजना दिवस को समर्पित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कॉलेज के विभिन्न विभागों...
article-image
पंजाब

लडक़ी पर मामला दर्ज : लडक़े के साथ जबरन अवैध संबंध बनाने के आरोप में

चंडीगढ़, 6 अक्तूबर : थाना गुरुहरसहाय के अधीन पड़ते एक गांव वासी लडक़े ने एक लडक़ी पर उसके साथ जबरन अवैध संबंध बनाने के आरोप लगो हैं। पुलिस ने आरोपी लडक़ी पर मामला दर्ज...
article-image
पंजाब

अवैध रूप से निजी जानकारी एकत्र करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई – DC आशिका जैन

जिला निवासियों से सतर्क रहने और अनधिकृत व्यक्तियों के साथ अपनी निजी जानकारी साझा न करने की अपील होशियारपुर, 23 अगस्त:  सरकार को कुछ निजी ऑपरेटरों द्वारा कथित तौर पर अवैध तरीके से लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!