पुलिस कार्रवाई से परेशान ई-टैक्सी चालक पहुंचे उपायुक्त के दरबार : भाजपा नेता जय सिंह के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन

by

अनावश्यक चालान और प्रताड़ना से रोजगार पर संकट

एएम नाथ। चम्बा :  पुलिस के कथित उत्पीड़न से परेशान ई-टैक्सी चालकों और बेरोजगार युवकों ने सोमवार को भाजपा नेता जय सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त चम्बा को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। चालकों ने आरोप लगाया कि नियमों का पालन करने के बावजूद उन्हें बार-बार रोका जा रहा है, अनावश्यक चालान किए जा रहे हैं और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है।
ज्ञापन में कहा गया कि कई युवकों ने बैंक से ऋण लेकर ई-टैक्सियां खरीदी हैं और इन्हीं के सहारे अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। वे निर्धारित किराये पर यात्रियों को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराते हैं तथा सरकार को सभी निर्धारित कर और शुल्क भी जमा करते हैं। इसके बावजूद पुलिस की कार्रवाई से उनमें भय का माहौल बना हुआ है।
भाजपा नेता जय सिंह ने कहा कि मेहनत कर रोजगार चला रहे युवाओं को अनावश्यक रूप से परेशान करना उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और कानून का पालन करने वाले चालकों के साथ न्याय सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर नियमों का उल्लंघन हो रहा है तो कार्रवाई बिना भेदभाव के सभी पर समान रूप से होनी चाहिए।
चालकों ने ज्ञापन में चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ और कथित पुलिस उत्पीड़न जारी रहा तो वे अपनी सभी ई-टैक्सियां उपायुक्त कार्यालय के बाहर खड़ी कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने को विवश होंगे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर युवाओं के रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव बीतते ही प्यारी बहना सम्मान निधि में लोगों से रिकवरी की पैंतरेबाज़ी कर रही सरकार : जयराम ठाकुर

सुक्खू सरकार ने मातृशक्ति से लेकर किसानों, युवाओं, बागवानों के साथ वादा करके धोखा दिया एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि चुनाव ख़त्म होते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संक्रामक रोगों की समय पर पहचान, रोकथाम और नियंत्रण के लिए शिमला तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला के बालूगंज में मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट का लोकार्पण एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के बालूगंज में 1.56 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित आधुनिक तकनीक से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में 10वीं राज्य स्तरीय मेगा आपदा मॉक ड्रिल आयोजित …भूकंप, भूस्खलन, बादल फटने व सड़क दुर्घटना जैसी आपदाओं से निपटने की तैयारियों का हुआ व्यापक परीक्षण

एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आज जिला चंबा में 10वीं राज्य स्तरीय मेगा आपदा मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में विभिन्न श्रेणियों के भरे जाएंगे 20 हजार पद : मुख्यमंत्री ने कहा राज्य लोक सेवा आयोग इसी माह निकालेगा विज्ञापन

एएम नाथ। शिमला  :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में विभिन्न श्रेणियों के 20 हजार पदों को भरा जाएगा । मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!