पुलिस की छापेमारी सरहाला में नशे के विरुद्ध पुलिस की छापेमारी : दो घँटे चला सर्च अभियान

by

गढ़शंकर । उपमंडल गढ़शंकर के अंतर्गत माहिलपुर ब्लाक के थाना चब्बेवाल के तहत पड़ते नशे के धंधे में कुख्यात गांव सरहाला में डीएसपी रविंदर सिंह, डीएसपी परमिंदर सिंह मंड की अगुवाई में सर्च अभियान चलाया गया। इस अभियान एसएचओ जसवंत सिंह थाना माहिलपुर, एसएचओ गुरप्रीत सिंह थाना चब्बेवाल व एसएचओ करनैल सिंह थाना गढ़शंकर सहित करीब सवा सौ पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया। बुधवार की सुबह थाना माहिलपुर में पुलिस का भारी जमावड़ा देख कर शहर के लोगों में उत्सुकता थी कि पुलिस कहां छापेमारी करने जा रही है। गयारह बजे के करीब थाना माहिलपुर से आधा दर्जन पुलिस वाहन सरहाला कलां पहुंचे और गांव के बहरबार बने सेंसियो के घरों को घेरा पा लिया और उनके घरों में घुसकर तलाशी लेने लगे। करीब दर्जन भर घरों को खांगलने के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। पुलिस के पहुंचने से पहले ही इस घरों में रहकर नशे का धंधा करने वाले अपने घरों को ताले लगाकर गायब हो गए थे। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने नशे की खोज में कई जगहों को खोदा नही बरामदी नही हो सकी। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए डीएसपी डीएसपी रविंदर सिंह, डीएसपी परमिंदर सिंह मंड ने बताया कि डीजीपी पंजाब के आदेश व एसएसपी होशियारपुर के निर्देश पर नशा करने वाले लोगों को पकड़कर उनके विरुद्ध मामले दर्ज किए जा रहे हैं और उन्हें नशे के धंधे से दूर रहने के लिए समझाया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसी की अन्धेरी ज़िन्दगी को रोशन करना मानवता की सच्ची सेवा : ओइशी मोंडल आई.ए.एस.

प्रधान संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम का आयोजन होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रोटरी आई बैंक एवं कोर्निया ट्रांसप्लांट सोसायटी की ओर से प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में अन्धेपन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिहार में भी हिमाचल जैसी झूठी गारंटियों की शातिर चालें चल रहा है इंडी अलायंस : जयराम ठाकुर

जनसेवा के लिए मंदिर में कसमें खाने और झूठी गारंटियों की नहीं अच्छी नीयत की जरूरत धारा 118 की परमिशन के लिए सत्ता संरक्षित माफिया सक्रिय एएम नाथ। चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ प्रेस क्लब द्वारा...
article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस में शुरू हुई प्रदेश अध्यक्ष लॉबिंग : सांसद व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा खुद मानते हैं कि वर्तमान में 8 से 9 नेता प्रधानगी के लिए दावेदार

चंडीगढ़। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रधान भूपेश बघेल  28 फरवरी को चंडीगढ़ आ रहे हैं। वह 1 मार्च को पार्टी के नेताओं के साथ अधिकारिक रूप से बैठक करेंगे।  नए प्रभारी के आने से...
article-image
पंजाब

सीपीएम उमीदवार महिंदर कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया

गढ़शंकर – विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर से सीपीएम नेता कामरेड महिंदर कुमार बद्दोआन ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय में पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कामरेड दर्शन सिंह मट्टू व...
Translate »
error: Content is protected !!