पुलिस की सबसे बड़ी रेड़ : 63 किलो अफीम के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

by

जालंधर : पंजाब पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी हुई है। गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर पुलिस ने 63 किलोग्राम अफीम जब्त की है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा है कि मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए, जालंधर ग्रामीण पुलिस ने 4 तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद 63 किलोग्राम अफीम जब्त की है। एनडीपीएस एक्ट के तहत पीएस गोराया में एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल है।तस्करों के लिंक की भी जांच की जा रही है। पंजाब पुलिस सीएम भगवंत मान के दृष्टिकोण के अनुरूप राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

आइस ड्रग की भी तस्करी करने लगा पाकिस्तान : वहीं पाकिस्तान अब हेरोइन के बाद आइस ड्रग की भी तस्करी करने लगा है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा है कि सीआईए स्टाफ अमृतसर ने सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। सीआईए स्टाफ ने एक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 2 किलो आइस ड्रग के अलावा एक चीनी मेड पॉइंट 30 बोर की पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान सिमरनजीत सिंह उर्फ सिमर मान निवासी गांव गगड़मल थाना लोपोके के रूप में हुई है।।पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है. उसस कई और खुलासे होने की संभावना है।

ड्रोन के जरिए भेजी गई आइस ड्रग :  पुलिस जांच में पता चला है कि ड्रोन के जरिए आइस ड्रग की भी तस्करी की गई थी। पुलिस पूछताछ में यह भी पता चला है कि नशे की ये खेप पाकिस्तानी तस्कर पठान और अमेर की तरफ से भेजी गई थी।जिसके बाद थाना छेहरटा ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आईपीएस संदीप गर्ग, अखिल चौधरी और मीणा का नाम का पैनल पंजाब सरकार ने गवर्नर को भेजा

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने गवर्नर बीएल पुरोहित द्वारा चंडीगढ़ के एसएसपी के लिए मांगा गया पैनल भेज दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को लाचोवाल टोल प्लाजा पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अनमोल ने हिमाचल प्रदेश में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में पहला स्थान किया प्राप्त

एएम नाथ । धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले की छात्रा अनमोल ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 700 में से 699 अंक (99.86 प्रतिशत) हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

सीएम भगवंत मान को उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित : कहा -मां बच्चों को कहानी यह भी सुना सकती है कि पूरी आम आदमी पार्टी जेल चली गई

नई दिल्ली :   लोकसभा चुनाव के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच एक बार फिर कड़वाहट बढ़ती दिख रही है। पंजाब से लेकर दिल्ली तक नेताओं के बीच...
पंजाब

दलित चेतना मंच” की ओर से “दलित महा पंचायत” 6 दिसंबर को- डॉक्टर बी. आर. अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस को समर्पित कार्यक्रम

दलित समाज को आ रही चुनौतियों पर होंगी चर्चा जालन्धर /होशियारपुर, दलजीत अजनोहा  :   भारतीय संविधान के शिल्पकार, आधुनिक भारत के निर्माता और भारत रतन बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण...
Translate »
error: Content is protected !!