पुलिस के कांस्टेबल ने खुद को गोली से उड़ाया…. कार में मिली लाश

by

अमृतसर :  पंजाब पुलिस के कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरकीरत सिंह (25) के तौर पर हुई है। गुरकीरत सिंह अपनी कार में ही खुद को शूट किया है।

उसका शव कार के अंदर सीट पर मिला है। वह मूल रूप से गुरदासपुर का रहने वाला था। हालांकि किन कारणों के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया पुलिस इसकी जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गुरकीरत सिंह पंजाब पुलिस की 9 बटालियन में तैनात था। वह 2018 में पुलिस में भर्ती हुआ था। इन दिनों उसकी ड्यूटी लॉ एंड ऑर्डर के तहत अमरनाथ यात्रा के लिए पठानकोट में थी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि गुरकीरत सिंह सरकारी हथियार (रिवॉल्वर) की सफाई करवाने के लिए अमृतसर स्थित बटालियन के कार्यालय में आया था।

अमृतसर स्थित पंजाब पुलिस की 9 बटालियन के कार्यालय की पार्किंग में खड़ी कार में कांस्टेबल गुरकीरत सिंह का शव मिलने से हड़कंप मच गया। उसका शव पीबी 06 एएक्स 0400 नंबर की मारूति ग्लैंजा कार में मिला है। बताया जा रहा है कि उसने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी है।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक कांस्टेबल के परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिवार के लोग अमृतसर आ रहे हैं। उनके बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस टीम मौके पर

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आरंभ हुआ काउंटिंग का काउंटडाउन…मतगणना को लेकर ऊना जिला प्रशासन की तैयार पूरी, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, 4 को 8 बजे आरंभ होगी वोटों की गिनती

ऊना, 3 जून. ऊना जिले में लोकसभा निर्वाचन और 2 विधानसभा उपचुनावों की मतगणना को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिले में...
article-image
पंजाब

Akali Dal Will Form Next

Dharminder Tony Meets Sukhbir Badal and NK Sharma, Thanks Them for Appointment Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 14 : The Shiromani Akali Dal (SAD) has made new appointments in its trade and industry wing to strengthen the...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बरसात में बुखार व जोड़ दर्द को नजरअंदाज न करें – पीने के पानी को कम से कम 10 मिनट तक उबाल कर, ठंडा होने पर, करे पीने में उपयोग : डॉ गोपाल चौहान

एएम नाथ। करसोग, 17 अगस्त :  खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग, डॉ गोपाल चौहान ने बताया कि करसोग क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बुखार और उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो...
article-image
पंजाब

पंजाब में बिक रहे सरसों के तेल को लेकर बड़ी खबर

चंडीगढ़ : पंजाब के बाजारों में बिकने वाले सरसों के तेल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, बाजारों में सबसे ज्यादा मिलावटी तेल बिक रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!