पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी : चिट्टा मामले में पालमपुर से मुख्य महिला सरगना गिरफ्तार

by

एएम नाथ l कागड़ा : कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अपने विशेष अभियान में एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने 75 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य महिला सप्लायर को पालमपुर के बिंद्रावन से गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़ी गई महिला की पहचान ज्योति (36) पत्नी विजय कुमार निवासी गांव व डाकघर बिंद्रावन, तहसील पालमपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बाते 8 दिसम्बर को कांगड़ा पुलिस की एक विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर के सारनू क्षेत्र में नाकाबंदी की थी। चैकिंग के दौरान एक गाड़ी से 75 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। मौके पर पुलिस ने पंजाब के अमृतसर (बैरका) निवासी 3 युवकों विक्की (27) पुत्र अमर सिंह निवासी मकान नंबर 305 धूपसरी संत नगर बैरका, डाकघर बैरका, तहसील व जिला अमृतसर (पंजाब), संदीप सिंह (27 ) पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव अमृतसर बैरका मकान नंबर 12, डाकघर बैरका तहसील व जिला अमृतसर (पंजाब) तथा विशाल सिंह (20) अमर सिंह निवासी मकान नंबर 305 धूपसरी संत नगर बैरका, डाकघर बैरका तहसील व जिला अमृतसर (पंजाब) को गिरफ्तार किया था।

शाहपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ शुरू की। जांच, तकनीकी विश्लेषण और बैंक ट्रांजैक्शन हिस्ट्री खंगालने पर पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे। जांच में खुलासा हुआ कि अमृतसर से लाया गया यह नशा पालमपुर के बिंद्रावन निवासी एक महिला तस्कर तक पहुंचाया जाना था। सुराग मिलते ही पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और शनिवार को बिंद्रावन में दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी महिला ज्योति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों की चेन को तोड़ने के लिए यह गिरफ्तारी बेहद अहम है। फिलहाल पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिख युवक से मारपीट का मामला : शिव सेना कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार…2 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

श्री मुक्तसर साहिब :  शिव सेना के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गर्ग एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को बस स्टैंड के बाहर धरने के दौरान सिख युवक गुरविंदर सिंह निवासी चढ़ेवान के साथ मारपीट का मामला...
article-image
पंजाब

बिक्रम सिंह मजीठिया की जमानत याचिका हाई कोर्ट ने की खारिज

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को एक और झटका दिया है। बता दें कि अदालत ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है,...
article-image
पंजाब

भाजपा उम्मीदवार जीवन गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किया

लुधियाना । लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार जीवन गुप्ता ने सोमवार को यहां अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने...
Translate »
error: Content is protected !!