पुलिस गैंगस्टरों के बीच चलीं गोलियों : 2 गैंगस्टरों को गोली लगी , जांध और पैर में लगी गोली

by

लुधियाना। लुधियाना में शुक्रवार की देर रात हैबोवाल के इलाके में रात करीब 2 बजे पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से चलीं गोलियों से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने अपने घरों में छिपकर अपनी जान बचाई।

उक्त घटना में 2 गैंगस्टरों को गोली लगी है। वहीं, पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घटना के बाद सीनियर अधिकारियों ने मौके पर पुहंचकर जांच शुरू की है। घायलों को देर रात सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अभी इस मामले को लेकर कुछ बता नहीं रही है। सिविल अस्पताल में घायलों की पहचान रविंदर सिंह उर्फ देगा व सतिंदर सिंह उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है। अस्पताल में हैप्पी के दाएं जांघ और देगा के बाएं पैर पर गोली लगी है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपितों को पकड़ने के लिए महानगर की पुलिस पिछले काफी समय से इंतजार कर रही थी। आरोपितों पर इरादे हत्या व लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं। थाना हैबोवाल की पुलिस उक्त मामले की जांच कर रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Ravi nadan Shastri Honoured by

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.31 : Renowned bhajan singer Ravi nadan Shastri Ji Maharaj from Vrindavan was felicitated by members of the Bharat Sanatan Dharma Mahavir Dal during the Ram Navami festival and bhajan sandhya organised by...
article-image
पंजाब

सुप्रीम कोर्ट ने फिर लगाई दिल्ली सरकार को फटकार : कोर्ट ने सवाल उठाए और कहा कि आपको जो करना है, आप करें। कल को आप कहेंगे कि सुप्रीम कोर्ट ने करने नहीं दिया

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण और पराली जलाए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फिर से दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है। दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा प्रस्तावित...
article-image
पंजाब

10 करोड़ की जमीन धोखाधड़ी का पुलिस ने किया भंडाफोड़ : 3 गिरफ्तार

जालंधर  : जालंधर ग्रामीण पुलिस ने जाली दस्तावेजों का उपयोग करके लगभग 10 करोड़ मूल्य की 10 एकड़ की कीमती जमीन को धोखाधड़ी से पंजीकृत करने का प्रयास कर रहे तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वही बनेगा – जो विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है और प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम सोमवार को शिमला में जारी किया जाएगा। प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!