पुलिस टीमों ने पार्षदों सहित लोगों को कोरोना के प्रति किया जागरुक – कहा, समय पर सावधानी अपनाने से ही कोरोना पर कसी जा सकती है नकेल

by

हिदायतों का उल्लंघन संबंधी अब तक 96 मामले हुए दर्ज
होशियारपुर : एसएसपी नवजोत सिंह माहल की ओर से अधिक से अधिक लोगों को कोरोना वायरस की दूसरी लहर से सावधान करने के उद्देश्य से शुरु किए गए जागरुकता अभियान के अंतर्गत अलग- अलग डी.एस.पीज के नेतृत्व में पुलिस टीमों की ओर से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में संबंधित पार्षदों की मौजूदगी में लोगों को जरुरी सावधानियां अपनाने व बिना किसी जरुरी काम के न घूमने संबंधी प्रेरित किया गया।
डी.एस.पी(मुख्यालय)गुरप्रीत सिंह गिल, डी.एस.पी(सिटी) सतिंदर कुमार, डी.एस.पी जसप्रीत सिंह व डी.एस.पी माधवी शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीमों की ओर से सैशन चौक, कमालपुर चौक, सरकारी कालेज चौक, प्रभात चौक, फगवाड़ा चौक, बस स्टैंड, बहादुरपुर चौक, शिमला पहाड़ी चौक आदि क्षेत्रों में पार्षदों की मौजूदगी में लोगों को कोरोना की गंभ ीर होती जा रही स्थिति से परिचित करवाया। पुलिस टीमों ने लोगों को सरकार व स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हिदायतों का पालन में किसी भी लापरवाही न दिखाने की अपील करते हुए कहा कि समय पर जरुरी सावधानी अपनाने से ही कोरोना के खिलाफ दोबारा फतेह दर्ज की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जनहित के मद्देनजर मास्क पहनने, एक दूसरे से बनती दूरी बनाकर रखने आदि मुख्य हिदायतों के पालन में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं अपनानी चाहिए व बिना किसी कारण यातायात से भी गुरेज करना चाहिए। उन्होंने लोगों को अपील की कि नाइट कफ्र्यू आदि का भी उल्लंघन न किया जाए। इस दौरान डी.एस.पी माधवी शर्मा ने बताया कि पुलिस की ओर से लोगों को जागरुक करने के साथ-साथ हिदायतों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बनती कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि 1 मई से लेकर अब तक हिदायतों का उल्लंघन करने संबंधी 96 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

व्हाट्सएप पर मिलेगी जमाबंदी : सीएम भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने शुरु किया ‘ईजी जमाबंदी’ पोर्टल

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के पूर्व मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पंजाब के नागरिकों को भ्रष्टाचार मुक्त, सुचारू, परेशानी रहित और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने के...
article-image
पंजाब

पंजाब शराब घोटाले में भगवंत मान के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नही की जा रही, कहीं कोई फिक्स मैच तो नहीं खेला जा रहा : सुखबीर सिंह बादल

शिरोमणी अकाली दल, शहीद भगत सिंह की तरह ही राष्ट्र, पंजाब और साम्प्रदायिक सदभाव के लिए प्रतिबद्ध शिरोमणी अकाली दल अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नही करेगा :  सुखबीर सिंह बादल यह बेहद निंदनीय...
article-image
पंजाब

पुलिस मुठभेड़ में 2 गैंगस्टर गिरफ्तार : पिस्टल और चोरी की एक्टिवा बरामद

तरनतारन :   तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तरनतारन पुलिस ने प्रभदीप सिंह उर्फ़ प्रभ दासूवाल के दो साथियों करणप्रीत सिंह और गुरलालजीत सिंह को संक्षिप्त गोलीबारी के...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में गोलीबारी मामले में लापरवाही पर पांच (5) पुलिसकर्मी निलंबित

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 17 जून: चंडीगढ़ में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में पांच पुलिस कर्मियों...
Translate »
error: Content is protected !!