पुलिस तलाश रही सोनीपत का सोनू मुख्य सरगना को : 435 अवैध शराब की पेटियों सहित ट्रक ड्राइवर ग्रिफ्तार

by

पंचकूला :    पंचकूला में शराब की 435 पेटियों के साथ ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया। उसके ट्रक से अवैध अंग्रेजी शराब की 291 और देसी शराब की 144 पेटी बरामद हुई। ये शराब उत्तरप्रदेश के बनारस ले जाई जा रही थी।  आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ पंचकूला के चंडीमंदिर थाने में एक्साइज एक्ट की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी की पहचान साजिद हुसैन (57 साल) के रूप में हुई जो राजस्थान में जयपुर का रहने वाला है। अदालत ने उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

ACP क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि आरोपी चंडीगढ़ से सस्ती शराब खरीदते और उसे दूसरे राज्यों में ले जाकर महंगे रेट पर बेचते थे। पता लगाया जा रहा है कि यह लोग पहले कितनी बार चंडीगढ़ से शराब ले जा चुके हैं और कहां-कहां उसकी सप्लाई की? पुलिस सूत्रों ने बताया कि शराब तस्करी के इस नेक्सस का सरगना सोनू है जो हरियाणा में सोनीपत का रहने वाला है। सोनू अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आया है। वहीं ट्रक ड्राइवर को शराब ले जाने के लिए किराये पर हायर करता था। सोनू अंतरराज्यीय नशा तस्कर है और कई राज्यों में शराब की तस्करी करता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा बुध सिंह ढाहां के 100वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में गुरु नानक मिशन अस्पताल कुक्कड़ मजारा में भव्य समारोह आयोजित

गढ़शंकर, 7 दिसंबर : बाबा बुध सिंह ढाहां जी के 100वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में गुरु नानक मिशन अस्पताल, कुक्कड़ मजारा में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। बीत और कंडी क्षेत्र...
पंजाब

धोखाधड़ी करने तथा धमकीयां देने के मामले में भाई बहन नामजद

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर सगाई कर शादी से मना करने पर एक भाई बहन पर धोखाधड़ी स्मेत विभिन्न धराओं तहत मामला दर्ज किया है। एसएसपी होशियारपुर को 08 जुलाई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गिरफ्तार – जंगल में बंदूक से निशाना बनाने की कर रहा था प्रेक्टिस -जिस युवक फांदी पर पूर्व MLA के बेटे दुआरा गोलियां चलवाने के थे आरोप

रोहित जसवाल । बिलासपुर :   जिले के घुमारवीं इलाके में जंगल में शूटिंग की प्रेक्टिस करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये युवक जंगल में बंदूक से...
article-image
पंजाब

जल संरक्षण क्रांति लाने के लिए सैनिक दे सकते हैं बड़ा योगदान : अविनाश राय खन्ना

बी.ऐस.एफ. कैम्प खड़कां में जल संरक्षण विषय पर खन्ना ने आयोजित किया जागरूकता सेमिनार होशियारपुर 5 अप्रैल : पूर्व सांसद एवं श्री प्रकाश राय खन्ना श्रीमति कौशल्या देवी खन्ना मैमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश...
Translate »
error: Content is protected !!