पुलिस ने जब्त की नशा तस्करों की 1.76 करोड़ की चल व अचल संपत्ति

by

एएम नाथ : धर्मशाला, 21 जनवरी । पुलिस जिला नुरपूर द्वारा नशे के सौदागरों की संपत्ति को जब्त करने की कड़ी में दो और नशा तस्करों पर बड़ी चोट करते हुए 1.76 करोड़ की चल और अचल संपत्ति जब्त की है।

गौरतलब है कि 7 मार्च 2025 को पुलिस थाना नूरपुर के अन्तर्गत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हए पंजाब के दो नशा तस्करों से 4 किलो 30 ग्राम चरस की बड़ी खेप बरामद की थी। इस दौरान अमित कौशल पुत्र ओम प्रकाश व गुरप्रीत सिंह पुत्र रमरीक सिंह दोनों निवासी अमृतसर के विरुद्ध पुलिस थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में आरोपी अमित कुमार व आरोपी गुरप्रीत सिंह की चल व अचल सम्पतियों की वित्तिय जांच एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ के तहत की गई। वित्तिय जांच के दौरान आरोपी गुरप्रीत सिंह के नाम कोई चल व अचल सम्पति न होना पाई गई जबकि मामले में मुख्य आरोपी अमित कुमार सहित मामले में अन्य आरोपी धर्म चंद व उसके पारिवारिक सदस्यों के नाम पर मकान, गाड़ी, नकदी, बैंक खातों में राशि जमा पाई गई जिनसे पूछताछ पर ये वांछित व संतोषजनक जबाब न दे पाए।

मामले में आरोपी अमित कुमार व आरोपी धर्म चंद द्वारा उपरोक्त चल व अचल सम्पति अवैध व अनैतिक तरीके व नशे के कारोबार से अर्जित करना पाई गई जिस पर उपरोक्त अवैध चल व अचल सम्पति को जब्त किया गया। दोनों आरोपियों व उसके पारिवारिक सदस्यों द्वारा अवैध तौर पर नशे के कारोबार से अर्जित कुल 1 करोड़ 76 लाख 58 हजार 434 रूपये की चल व अचल संपत्तियों को नियमानुसार जब्त करके आगामी आदेशों हेतु सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली को आवेदन किया गया था, जिस पर सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली के आदेशों द्वारा संपति के जब्ती सबंधी आदेशों की पुष्टि की है।

नूरपुर पुलिस ने अब तक जब्त की 26.45 करोड़ की संपत्ति

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पर जिला पुलिस नूरपुर के द्वारा अब तक कुल 15 मामलों में नशे के अवैध कारोबार में शामिल आरोपियों द्वारा अर्जित की गई कुल 26 करोड़ 45 लाख 53 हजार 276 रुपये की चल व अचल संपति को जब्त करवाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी नशे के कारोबारियों के खिलाफ जिला पुलिस नूरपुर का अभियान जारी रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

74 लाख का गबन : खाता धारकों के नाम पर फर्जी लोन लेकर राशि का गबन किया

उन्ना। फर्जी खाता धारकों के नाम पर लोन लेकर नंगल सलांगड़ी सहकारी सभा के सचिव ने सदस्यों की मिली भुगत से 74 लाख रुपए का गबन किया है। इसके लिए फर्जी दस्तावेज बनाए गए,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून को लेकर सभी विभाग रहें सतर्क, 14 जून को कोटरोपी में बचाव व राहत कार्यों को लेकर मॉक अभ्यास किया जाएगा – एसडीएम पधर

पधर, 11 जून :  एसडीएम कार्यालय पद्घर में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर एसडीएम सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया l बैठक में मानसून सीजन में आपदा से निपटने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे की रोकथाम के लिए सभी का सहयोग आवश्यक : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाया जा रहा है इस कड़ी में न केवल नशा तस्करी से जुड़े लोगों के खिलाफ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीजीआई सैटेलाईट सेंटर के निर्माण कार्य में तेजी लाएं ताकि पीजीआई सैटेलाईट सेंटर में क्षेत्रवासियों को ओपीडी की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके – अनुराग सिंह ठाकुर

निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें विभिन्न विकासात्मक कार्य ऊना, 17 जुलाई – केंद्र सरकार द्वारा जिला के लिए स्वीकृत की गई विभिन्न परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी आपसी तालमेल...
Translate »
error: Content is protected !!