पुलिस ने बरामद की एक किलो 20 ग्राम चरस : 1 महिला सहित दो गिरफ्तार

by

एएम नाथ । धर्मशाला, 24 जनवरी :  पुलिस जिला नूरपुर द्वारा चरस और चिट्टा के खिलाफ अभियान को लगातार जारी रखते हुए एक और बडी सफलता हासिल की है। इसी कड़ी में नशा माफिया के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाते हुये पुलिस थाना ज्वाली के अधीन हरसर बस स्टाप के पास एक किलो 20 ग्राम चरस बरामद की है।

पुलिस ने बीती देर रात गश्त के दौरान इस मामले में पवन कुमार पुत्र कुलदीप कुमार निवासी गांव हरसर तहसील ज्वाली जिला कांगडा व राखी पत्नी अशोक निवासी हाऊस नम्बर 11, वार्ड नम्बर 1, सपेरा बस्ती, दोराहा लुधियाणा पंजाब को गिरफ्तार किया है। जिस पर उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना ज्वाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उपरोक्त मामले में आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि इस मामले की जांच के दौरान यह पाया गया है कि आरोपी पवन कुमार शातिर व अभ्यस्थ अपराधी है जिस पर पहले भी पुलिस थाना ज्वाली में एनडीपीएस एक्ट के अधीन 1 मामला व आबकारी अधिनियम के तहत 11 मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जिला पुलिस नूरपुर का नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नामांकन के तीसरे दिन होशियारपुर में 10 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

होशियारपुर, 28 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि नामांकन के तीसरे दिन आज 10 उम्मीदवारों की ओर से विधान सभा चुनाव संबंधी नामांकन पत्र दाखिल करवाए गए हैं। उन्होंने...
article-image
पंजाब

सरबजीत कौर मामले में लाहौर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारियों से 2 हफ्ते में मांगी पूरी रिपोर्ट

पाकिस्तान के पंजाब (लाहौर) हाईकोर्ट ने सरबजीत कौर उर्फ नूर फातिमा मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने पाकिस्तान सरकार के कई बड़े अधिकारियों को दो हफ्ते के अंदर पूरी और विस्तृत...
article-image
पंजाब , समाचार

बीत भलाई कमेटी ने कल डिप्टी सपीकर दुारा दुव्र्यवहार करने के आरोप लगाते हुए डिप्टी सपीकर का पुतला फूंका

गढ़शंकर। गढ़शंकर के विधायक व डिप्टी सपीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी पर गढ़शंकर में लगाए कल धरना व प्रर्दशन कर रहे बीत भलाई कमेटी के पदाधिकारियों व अन्य लोगो के साथ दुव्र्यवहार करने के...
Translate »
error: Content is protected !!