पुलिस ने लंडा हरिके के एंटी चलने वाले गैंगस्टर को उसके 3 गुर्गों के साथ किया गिरफ्तार: आरोपियों से पुलिस ने 3 वेपन और करीब 14 जिंदा कारतूस बरामद

by

जालंधर: सिटी पुलिस ने आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लंडा हरिके के एंटी चलने वाले गैंगस्टर को उसके 3 गुर्गों के साथ गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि, गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा हरिके निवासी गांव हरिके, तरन-तारन के रूप में हुई है।

आरोपियों से पुलिस ने 3 वेपन और करीब 14 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जिसके खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि आरोपी हथियार और हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मांगवाते थे। जिसके बाद पूरे पंजाब में इसकी सप्लाई देते थे।

सप्लाई के लिए जस्सा का गुर्गा शहर में आया था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने एक-एक कर जस्सा सहित तीन को दबोचा। सीपी ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि जस्सा आंतकी लंडा के एंटी चलता है। लंडा के टारगेट पर भी जस्सा है। जस्सा ने माना कि वह पहले लखबीर के साथ ही चलता था। लखबीर और जस्सा दोनों गांव हरिके में मछली का तालाब चलाते थे। जिसकी कमाई को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों एक दूसरे के एंटी चलने लगे।

                     CIA स्टाफ इंचार्ज सुरिंदर सिंह कंबोज ने बताया कि आरोपी हथियार और हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मांगवाते थे। जिसके बाद पूरे पंजाब में इसकी सप्लाई देते थे। सप्लाई के लिए जस्सा का गुर्गा शहर में आया था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने एक-एक कर जस्सा सहित तीन को दबोचा।

पंजाब के तरन-तारन में आज से करीब 15 दिन पहले दिनदहाड़े खेतों में 35 वर्षीय सुखप्रीत सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी हत्या में पुलिस ने आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लंडा हरिके के खिलाफ केस दर्ज किया था। सुखप्रीत जस्सा का चचेरा भाई था।  केस में पुलिस ने लंडा सहित उसके साथी महक निवासी हरिके, गुरप्रीत सिंह निवासी मक्खू, मिट्ठू मराड़ी सिंह निवासी शाबाजपुर और सुखमनप्रीत सिंह उर्फ कालू निवासी शाबाजपुर को केस में नामजद किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी कपूरथला के पास हुई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

24 लाख 30 हजार रुपये की ठगी, कनाडा भेजने के नाम पर: ट्रेवल एजेंट फरार, मामला दर्ज

रायकोट :  गांव टूसा के एक युवक को स्टडी वीजा पर कनाडा भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में रायकोट के अंतर्गत कस्बा सुधार की...
article-image
पंजाब

कंडी संघर्ष कमेटी ने सड़कों पर खड़े सूखे पेड़ों को काटने की मांग की : मट्टू 

गढ़शंकर, 12 अक्तूबर : आज कंडी संघर्ष कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतीय संयोजक दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी विधायक को गढ़शंकर से बंगा, नंगल रोड, बेहराम से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मामी ने भांजे से तोड़े प्रेम संबंध, मतलब निकाल : भांजे ने बेटे को अगवा कर मामी को बुलाया अकेले

नई दिल्ली।  कई दिनों तक एक साथ रहने के बाद जब मामी अपने भांजे को छोड़कर घर लौट गई, तो युवक ने उसके पांच साल के बेटे को अगवा कर लिया। इसके बाद उसने...
article-image
पंजाब

डेरा संत नारायण दास शेरपुर ढको में संत अमरदास, संत राम किशन, संत बीबी जुआली की पुण्य तिथि श्रद्धापूर्वक मनाई

संत महापुरुष, सांसद डॉ. राज, डॉ. जतिंदर, विश्व कुश्ती चैंपियन सुल्तान सिंह की ओर से शिरकत की गई होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ब्रह्म ज्ञानी, महान परोपकारी, नाम के रसीए श्रीमान संत अमरदास जी की 15वीं...
Translate »
error: Content is protected !!