पुलिस ने 13 करोड़ की जब्त की गई वस्तुएं असली मालिकों को लौटाईं

by
जालंधर :  पुलिस और जनता के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 13 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का जब्त किया गया सामान उनके असली मालिकों को सफलतापूर्वक वापस कर दिया है।
यह जानकारी आज यहां पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) गौरव यादव ने दी हैं। पुलिस कमिश्नर (सीपी) जालंधर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस लाइन्स, जालंधर में विशेष कार्यक्रम “अर्पण समारोह” आयोजित किया गया।
Arpan Samaroh
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस समारोह के तहत, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पिछले साल के दौरान शहर में दर्ज 583 विभिन्न मामलों में जब्त किए गए 413 वाहन, 85 मोबाइल फोन, कई घरेलू सामान, गहने आदि सफलतापूर्वक लौटाए हैं। इसके अलावा, लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के 100 गुम हुए स्मार्टफोन केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर ( सी ई आई आर ) पोर्टल के माध्यम से ट्रेस कर उनके मालिकों को सौंपे गए हैं।
डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस ने समाज के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से काम करते हुए न्याय, सुरक्षा और विश्वास सुनिश्चित करने की अपनी कोशिशें जारी रखी हैं। सीपी स्वपन शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि यह पहल नागरिकों का मेहनत से कमाया सामान, जो चोरी, लूट या विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल था, वापस कर उनके बीच विश्वास बढ़ाने के लिए शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि अपनी खोई हुई वस्तुओं को दोबारा पाने की उम्मीद में बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
सीपी ने बताया कि यह समारोह संबंधित क्षेत्र के 14 थाना प्रभारी (एसएचओ) और महिला पुलिस स्टेशन के एसएचओ के सहयोग से आयोजित किया गया, जिन्होंने जब्त की गई वस्तुओं को उनके असली मालिकों को लौटाने में मेहनत और ईमानदारी से काम किया। जब्त की गई वस्तुओं को समय पर लौटाने के महत्व पर जोर देते हुए, सीपी ने कहा कि इससे वस्तुओं का मूल्य और उपयोगिता बनी रहती है।
इस दौरान अपनी वस्तुएं प्राप्त करने वालों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की। एक लाभार्थी बलजीत कौर ने कहा, “मैंने अपने चोरी हुए स्मार्टफोन को वापस पाने की सारी उम्मीदें छोड़ दी थीं, लेकिन मैं जालंधर पुलिस की आभारी हूं, जिनके प्रयासों की बदौलत मुझे मेरा फोन वापस मिल गया।” इसी तरह की भावनाएं मनजीत सिंह, ज्योति, राकेश कुमार और अरविंद कुमार समेत अन्य लाभार्थियों ने भी व्यक्त कीं हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एस.डी. स्कूल गढ़शंकर की छात्रा गुरलीन कौर ने 12वीं कक्षा की मेरिट में 9वां रैंक प्राप्त किया 

गढ़शंकर, 30 अप्रैल : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा आज घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परिणाम में गढ़शंकर के मूल राज देवी चंद कपूर एस.डी. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा गुरलीन...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर-नंगल रोड पर सुवह से खड़े ओवरलोडिड टिप्परों के कारण कई घंटे लगा रहा जाम : देर शाम तक पुलिस ने नही की कोई कारवाई

गढ़शंकर l गढ़शंकर-नंगल सड़क पर  रेत, बजरी व मिट्टी से भरे करीब पांच सौ ओवरलोड टिप्परों के चालकों द्वारा पंडोरी बीत से लेकर गढ़शंकर शहर तक सड़क के दोनों और सुवह से ही सड़क...
पंजाब

अमेरिका से निर्वासित 30 पंजाबी प्रवासियों के नाम सामने आए, यहां देखें पूरी लिस्ट

अमेरिका से निकाले गए 205 भारतीयों को लेकर एक विशेष अमेरिकी सैन्य विमान पंजाब के अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंच गया है। अमेरिका से भारत भेजे गए 205 लोगों में से 104 की पहचान...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री एम.एल. खट्टर से मुलाकात की

चंडीगढ़ मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (एमआरटीएस) परियोजना पर व्यक्तिगत ध्यान देने का अनुरोध श्री तिवारी ने इस संबंध में श्री खट्टर को एक पत्र भी सौंपा चंडीगढ़, 7 अक्टूबर: चंडीगढ़ से सांसद और भारत...
Translate »
error: Content is protected !!