पुलिस ने 6 पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और 10 पिस्टल मैगजीन बरामद किए बरामद : 2 कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

by

मोहाली :  पंजाब पुलिस ने हथियाक तस्करों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। पंजाब के मोहाली में पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।  इस दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए हैं।  पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने ट्विटर पर हथियारों की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा अंतरराज्यीय हथियार कार्टेल चलाने वाले मलकीत सिंह उर्फ नवाब और गमदूर सिंह उर्फ विक्की को हिरासत में ले लिया है। दोनों के पास से 6 पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और 10 पिस्टल मैगजीन बरामद हुई है।

कौन है मलकीत सिंह उर्फ नवाब :   मलकीत सिंह उर्फ नवाब का कनेक्शन गोपी घनशामपुरिया और हैरी चट्ठा गैंग से है। मलकीत सिंह पर 30 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। पंजाब पुलिस के अनुसार मलकीत के पास अब तक 100 से ज्यादा अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। बता दें कि 2022 में भी मलकीत सिंह ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी, जिसके बाद से ही वो पुलिस की रडार पर था और अब पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

पंजाब पुलिस ने ली जुर्म खत्म करने की शपथ :   पंजाब पुलिस ने राज्य से जुर्म का सफाया करने की ठान ली है। इससे पहले भी पुलिस ने राजदीप मर्डर केस के आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। DGP गौरव यादव ने आरोपियों के साथ-साथ हथियारों की तस्वीर भी एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर की थी। इस पोस्ट में DGP गौरव ने बताया कि जलांधर में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के तीन बदमाशों को हिरासत में लिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कर्नल और उसके बेटे की पंजाब पुलिस द्वारा की गई क्रूर पिटाई के खिलाफ 22 मार्च को गढ़शंकर में विरोध प्रदर्शन : कैप्टन अमरजीत सिंह गुलपुर

गढ़शंकर। कर्नल और उसके बेटे की पंजाब पुलिस के अधिकारीयों व कर्मचारियों द्वारा की गई क्रूर पिटाई के खिलाफ सेना के पूर्व सैनिकों द्वारा कैप्टन अमरजीत सिंह गुलपुर व केवल सिंह सूबेदार के नेतृत्व...
article-image
पंजाब

Punjab Blasts: BJP Leader Blames

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/May 06 : Former Cabinet Minister and senior BJP leader Tiksan Sood on Wednesday expressed concern over the prevailing situation in Punjab, saying that the bomb blasts reported in Jalandhar and Khasa...
article-image
पंजाब

सूडानी छात्र की चाकू घोंपकर कर दी हत्या : एक गंभीर रूप से घायल, 6 आरोपी गिरफ्तार

फ़गवाड़ा । पंजाब के फगवाड़ा में एक निजी विश्वविद्यालय के निकट गुरुवार सुबह हुए हिंसक झगड़े में एक सूडानी छात्र की बेरहमी से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई तथा अन्य एक गंभीर रूप...
Translate »
error: Content is protected !!