पुलिस मैदान वारगाह के उन्नयन कार्यों को लेकर विधायक नीरज नैय्यर ने की बैठक

by

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सौजन्य से टर्फ पिच का होगा निर्माण

एएम नाथ। चंबा, 21 फरवरी : विधायक नीरज नैय्यर ने चंबा जिला मुख्यालय स्थित पुलिस मैदान वारगाह के रखरखाव एवं उन्नयन कार्यों को लेकर आज उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, सचिव हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन मनुज शर्मा सहित संबंधित विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ एक बैठक की।
नीरज नैय्यर ने बैठक के दौरान पुलिस मैदान वारगाह में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देने से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मैदान की ड्रेनेज व्यवस्था में सुधार, दर्शक दीर्घा की मरम्मत तथा आवश्यक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने को कहा।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने यहां आयोजित होने वाली विभिन्न खेल गतिविधियों से संबंधित विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्यों की रूपरेखा तैयार कर समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने इस अवसर पर कहा कि विभिन्न खेल संगठनों एवं संस्थाओं द्वारा आयोजित प्रतिस्पर्धाओं के सफल संचालन को पुलिस विभाग का सदैव सहयोगात्मक रवैया रहा है।
बैठक में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सौजन्य से खेल मैदान में टर्फ पिच के निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने अवगत किया कि टर्फ पिच के निर्माण का कार्य 1 मार्च से प्रारंभ किया जाएगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि टर्फ पिच के तैयार होने के पश्चात मैदान के लेबलिंग और ड्रेनेज निर्माण का कार्य शुरू किया जाए तथा यहां मौजूद बास्केटबॉल कोर्ट में अन्य गतिविधियों की प्रभावी रोकथाम के लिए इसे चारों तरफ से जाली इत्यादि लगाकर बंद किया जाए। खेल मैदान उदयपुर, राजपुरा तथा साहू से संबंधित चर्चा भी बैठक में की गई।
उपनिदेशक स्कूल शिक्षा विकास महाजन, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी रूपेश कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण दिनेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता नगर परिषद नितिका ठाकुर इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC प्रियंका वर्मा ने गांव तलांगना (घण्डूरी) में घटित हुई आगजनी की घटना स्थल का किया निरीक्षण

नाहन, 15 जनवरी। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज जिला सिरमौर के तहसील नौहराधार के अंतर्गत गांव तलांगना (घण्डूरी) में घटित हुई आगजनी की घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा पीड़ित परिवार के सदस्यों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब विधानसभा स्पीकर ने परिवार सहित माता चिंतपूर्णी के दरबार में की पूजा-अर्चना

एएम नाथ। चिंतपूर्णी : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने परिवार सहित माता चिंतपूर्णी के दरबार में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी नव कालिया ने विधिवत रूप से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एक देश एक चुनाव” वर्तमान की जरूरत, इस पहल के लिए प्रधानमंत्री का आभार : जयराम ठाकुर

विधान परिषद के मामले देश में एक जैसी व्यवस्था हो,  सरकार के मंत्री विधायक ही सरकार से नाराज, आए दिन कर रहे हैं इस्तीफे की बात एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएः मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

उपायुक्तों को उपमंडल स्तर पर राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा करने के निर्देश रोहित भदसाली : शिमला। मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां डीसी-एसपी सम्मेलन के दूसरे दिन के कार्यक्रम की अध्यक्षता...
Translate »
error: Content is protected !!