पुलिस लाइन होशियारपुर में एसएसपी होशियारपुर सुरेंद्र लांबा के मार्गदर्शन में मुफ्त मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : शिविर में 100 से अधिक मरीज लाभान्वित

by

होशियारपुर : एसएसपी होशियारपुर सुरेंद्र लांबा के मार्गदर्शन में आईवीवाई अस्पताल होशियारपुर के सहयोग से डॉ. आशीष मेहेन मेडिकल अफसर इंचार्ज, पुलिस अस्पताल, पुलिस लाइन, होशियारपुर के नेतृत्व में सेमिनार हॉल पुलिस लाइन होशियारपुर में मुफ्त मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें आईवीवाई अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम जिसमें पेट और लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार,ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ. हरप्रीत सिंह भाटिया, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अमनदीप मान, डॉ. नेहा अग्रवाल मनोचिकित्सक, डॉ. श्वेता धीमान, डीटी दुष्यंत शर्मा आहार एवं पोषण विशेषज्ञ ने मरीजों को जांच, सलाह और मुफ्त दवाएं दीं। इस शिविर में मधुमेह परीक्षण, ईसीजी, बीएमआई परीक्षण निःशुल्क किये गये तथा मरीजों को आहार एवं पोषण के बारे में भी जानकारी दी गयी।  

इस शिविर में 100 से अधिक मरीज लाभान्वित हुए। हलका शाम चौरासी के विधायक डॉ. रवजोत ने विशेष तौर पर इस शिविर में भाग लिया और मरीजों को बीमारियों और उनकी रोकथाम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सप्ताह में कम से कम पांच दिन पैदल चलने और योग करने की सलाह दी और खान-पान के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर लाइन ऑफिसर एसआई परमजीत सिंह और फार्मेसी ऑफिसर सुरिंदरपालजीत सिंह, एएसआई तरलोचन शर्मा, कांस्टेबल परमप्रीत सिंह, वार्ड अटेंडेंट सतविंदर कुमार, एएनएम रेखा रानी और पुलिस अस्पताल से रघवीर सिंह मौजूद रहे और कैंप के आयोजन में विशेष सहयोग दिया अंत में एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने इस प्रयास के लिए पुलिस अस्पताल और आईवीवाई अस्पताल होशियारपुर के डॉक्टरों और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव कटारियां व झंडेर कलां में विकास कार्यों के लिए करीब 5.50 लाख की ग्रांट के चैक सौंपे : सांसद मनीष तिवारी ने बंगा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा

गांव गोविंदपुर और खट्टड खुर्द के विकास हेतु 3-3 लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान बंगा, 2 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा बंगा विधानसभा क्षेत्र...
article-image
पंजाब

विकास की राह में आने वाली बाधाएं दूर की जाएंगी : सांसद मनीष तिवारी

रेजिडेंट यूनाइटेड फ्रंट 38 (वेस्ट) द्वारा आयोजित वार्षिक स्पोर्ट्स कम कल्चरल कार्यक्रम में भाग लिया चंडीगढ़, 24 नवंबर: चंडीगढ़ से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि विकास के रास्ते में...
article-image
पंजाब

पांच वीर स्थल पर लगाया नई फसल का भंडारा

कुठाड़, 7 जून (तारा) : कृष्णगढ़ पंचायत में स्थित पांच वीर स्थल पर कमेटी व गांव के लोगों के सहयोग से नई फसल की उपज का भंडारा लगाया गया। कमेटी के सेवादार मनोज कश्यप...
Translate »
error: Content is protected !!