पुलिस लाईन अस्पताल में दूसरे दिन 157 फ्रंट लाईन वर्करों का हुआ कोविड टीकाकरण, महिला कांस्टेबल पूरी तरह तंदरुस्त: एस.एस.पी.

by
टीकाकरण के दौरान घबराने या डरने की ज़रूरत नहीं: नवजोत सिंह माहल
महिला कांस्टेबल को टीकाकरण के समय हुई घबराहट: डॉ. स्वाती
होशियारपुर, 5 फरवरी:
स्थानीय पुलिस लाईन में चल रहे कोविड टीकाकरण के दूसरे दिन 157 फ्रंट लाईन वर्करों का कोविड टीकाकरण किया गया जिसमें 100 पंजाब पुलिस होशियारपुर के अधिकारी /कर्मचारी और 57 अन्य फ्रंट लाईन वर्कर शामिल थे।
एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल ने इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए बताया कि जि़ला पुलिस के अधिकारियों /कर्मचारियों की तरफ से टीकाकरण करवाया जा रहा है जिसकी शुरुआत कल उन्होंने खुद को टीका लगवाकर की थी। उन्होंने बताया कि पंजाब के डी.जी.पी. श्री दिनकर गुप्ता की तरफ से कुछ दिन पहले ही कोविड वैक्सीन लगवाकर पुलिस फोर्स का मनोबल और मज़बूत किया गया था जिसके चलते सभी फ्रंट लाईन वर्करों का कोविड टीकाकरण हो रहा है। उन्होंने अपील की कि कोविड वैक्सीन लगवाने के दौरान बिल्कुल भी घबराने या डरने की ज़रूरत नहीं।
नवजोत सिंह माहल ने बताया कि स्थानीय पुलिस लाईन में आज टीकाकरण के दौरान कुछ बेचैनी महसूस करने वाली महिला कांस्टेबल राजविन्दर कौर पूरी तरह तंदुरुस्त है और उसके सभी टैस्ट बिल्कुल दुरुस्त पाए गए हैं।
इसी दौरान एस.एम.ओ. डॉ. स्वाती ने बताया कि महिला कांस्टेबल को टीकाकरण के दौरान घबराहट और कंपकपी महसूस हो रही थी जिसका सिविल हस्पताल में चैकअप किया गया और उसके सभी टैस्ट ठीक पाए जाने पर उसे निगरानी अधीन रखने उपरांत डिसचार्ज कर दिया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस को बड़ा झटका : पूर्व मेयर जगदीश राजा ने थामा आप का दामन

जालंधर :  पंजाब में होने जा रहे नगर निगम चुनाव से पहले जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मेयर और कांग्रेस नेता जगदीश राजा पत्नी अनीता और समर्थकों सहित आम आदमी...
पंजाब

पंजाब में कक्षा 5 की परीक्षाएं 7 मार्च से, जारी हुई डेटशीट

पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग  ने कक्षा पांच की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है. पंजाब बोर्ड कक्षा पांच की परीक्षा 7 मार्च से शुरू होगी। परीक्षा की...
पंजाब

आठ हजार रुपये की ड्रग मनी, छह सौ नशीले कैप्सूल व सौ नशीली गोलियों के साथ एक गिरफ्तार।

 माहिलपुर – थाना माहिलपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को आठ हजार रुपये की ड्रग मनी, छह सौ नशीले कैप्सूल व सौ नशीली गोलियों के साथ एक गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मामले...
article-image
पंजाब

Hoshiarpur DC mandates Punjabi for

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.13 : Under the provisions of the Punjab State Language Act 1967 and the State Language (Amendment) Act 2008, all official work in the Punjab secretariat, government/semi-government departments, boards, corporations, and educational institutions...
Translate »
error: Content is protected !!