पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 1226 पदों को भरने और आरक्षी के पद पर 30 प्रतिशत महिला आरक्षण प्रदान करने का निर्णय

by

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर 30 प्रतिशत महिला आरक्षण प्रदान करने का निर्णय लिया गया और कांस्टेबल के 1226 पदों को भरने के लिए संशोधित स्वीकृति प्रदान की गई।
मंत्रिमण्डल ने अनाथों और समाज के वंचित वर्गों को लाभान्वित करने के लिए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना में कुछ और प्रावधान जोड़ने को भी मंजूरी दी। नए प्रावधानों के तहत राज्य का प्रत्येक अनाथ 27 वर्ष की आयु तक 4000 रुपये प्रतिमाह जेब खर्च प्राप्त करने का पात्र होगा। इसके अलावा योजना शुरू होने के बाद बाल देखभाल संस्थान छोड़ने वाले ऐसे अनाथ बच्चों को 2 लाख रुपये विवाह अनुदान देने का भी निर्णय लिया, जिन्होंने योजना के शुरू होने बाद विवाह किया। यह राशि एक बार ही देय होगी।
बैठक में पूह से काजा तक के सीमावर्ती क्षेत्रों में भरोसेमंद एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत 486.47 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को स्वीकृति प्रदान की गई। राज्य के लाहौल-स्पीति जिला के स्पीति ब्लॉक और किन्नौर जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों के 32 गांवों में विद्युत अधोसंरचना विकसित व सुदृढ़ करने के लिए 6.49 करोड़ रुपये की विस्तृत योजना रिपोर्ट को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में कृषि विभाग में कृषि विकास अधिकारियों के 40 पद, गृह रक्षक और नागरिक सुरक्षा विभाग में हवलदार प्रशिक्षकों के 10 पद भरने को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा शिमला के चमियाना में अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटीज के नेफ्रोलॉजी विभाग में सहायक प्रोफेसर के दो पद, आईजीएमसी शिमला में ओर्थोपेडिक्स विभाग में सहायक प्रोफेसर का एक पद और जिला मंडी के नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल (एसएलबीएसजीएमसीए) के ईएनटी विभाग में सहायक प्रोफेसर का एक पद भरने का भी निर्णय लिया गया।
मंत्रिमण्डल ने प्रदेश के लोगों की सुविधा के लिए शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश में 40 नए शहरी स्वास्थ्य और वेलनेस सेंटर खोलने को स्व्ीकृति प्रदान की।
मंत्रिमण्डल ने कांगड़ा जिले के देहरा के बनखंडी में वन्य प्राणी उद्यान की चाहरदीवारी, जल संचयन निर्माण और सेवा पथों के निर्माण और हिमाचल प्रदेश चिड़ियाघर संरक्षण प्रजनन सोसायटी के माध्यम से परियोजना लागू करने को स्वीकृति प्रदान की।
मंत्रिमण्डल ने हिमाचल प्रदेश औद्योगिक निवेश नीति-2019 में संशोधन करने और इसके संबंधित नियमों में संशोधन करने की स्वीकृति प्रदान की। इससे उदार प्रोत्साहन को बढ़ावा मिलेगा।
मंत्रिमण्डल ने लोगों को सुविधा प्रदान करने के दृष्टिगत हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड निगम लिमिटेड का जोन सृजित करने तथा हमीरपुर में मुख्य अभियन्ता (ऑपरेशन) का कार्यालय स्थापित करने को भी स्वीकृति प्रदान की।
मंत्रिमण्डल ने ग्रांट इन एड के उपयोगिता प्रमाणपत्र सरकार को भेजने के लिए एक समय सीमा निर्धारित करने को भी स्वीकृति प्रदान की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

करसोग की 42 बेटियों के नाम, राज्य सरकार ने करवाई 21-21 हजार की एफडीआर

मंडी : राज्य सरकार ने प्रदेश में बेटियों को सक्षम बनाने और उन्हें सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है। इन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खैरा ने कैबिनेट मंत्री मीत हेयर पर लगाए गंभीर आरोप : सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड में हुई एफआईआर में शामिल एक आरोपी, मीत हेयर के विवाह में शामिल हुआ था और अब चुनाव प्रचार में दे रहा दिखाई

संगरूर : कांग्रेस के प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैरा ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी व कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खैरा ने फोटो व वीडियो क्लिपिंग दिखाते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक कमलेश ठाकुर ने शेर लुहारा पंचायत में सुनीं जन समस्याएँ : कहा – जन सेवा ही मेरा संकल्प

स्थानीय मुद्दों के त्वरित निवारण के दिए निर्देश राकेश शर्मा, देहरा/तलवाड़ा :  देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज शेर लुहारा पंचायत का दौरा किया, जहाँ उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ढगवार दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र से 35,000 किसान होंगे लाभान्वितः मुख्यमंत्री

संयंत्र को पूरी तरह से राज्य वित्तपोषित करेगाः मुख्यमंत्री एएम नाथ।  कांगड़ा  :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के ढगवार में 1.50 लाख लीटर प्रतिदिन (एलएलपीडी) क्षमता वाले अत्याधुनिक दुग्ध...
Translate »
error: Content is protected !!