पूरे दिल्ली में धारा 144 लागू, इससे पहले केवल बॉर्डर पर थी धारा लागू : किसानों के प्रस्तावित मार्च के मद्देनजर

by

नई दिल्ली :   राष्ट्रीय राजधानी में 13 फरवरी को किसानों के प्रस्तावित ‘दिल्ली चलो’ मार्च के मद्देनजर सिंघू, गाजीपुर और टिकरी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है तथा यातायात पाबंदियां लागू की गयी हैं। वाहनों को शहर में प्रवेश करने से रोकने के लिए दिल्ली की सीमाओं की कंक्रीट के अवरोधक और सड़क पर बिछाए जाने वाले लोहे के नुकीले अवरोधक लगाकर किलेबंदी कर दी गयी है। इन उपायों से सोमवार को सुबह दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में यातायात की आवाजाही पर असर पड़ा जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर किसान संघों ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी को लेकर कानून बनाने समेत अपनी मांगों को स्वीकार करने के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के सिलसिले में 13 फरवरी को विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।

किसान 2021 में अपना आंदोलन वापस लेने के लिए जिन शर्तों पर राजी हुए थे उनमें से एक एमएसपी की गारंटी को लेकर कानून बनाना थी। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए रविवार को हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लगती शहर की सीमाओं का दौरा किया। इस बीच, पूरे दिल्ली में कानून व व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू की कर दी गई है। आपको को बता दूं कि इससे पहले केवल बॉर्डर पर थी 144 लागू किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डेरा संत नारायण दास शेरपुर ढको में संत अमरदास, संत राम किशन, संत बीबी जुआली की पुण्य तिथि श्रद्धापूर्वक मनाई

संत महापुरुष, सांसद डॉ. राज, डॉ. जतिंदर, विश्व कुश्ती चैंपियन सुल्तान सिंह की ओर से शिरकत की गई होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ब्रह्म ज्ञानी, महान परोपकारी, नाम के रसीए श्रीमान संत अमरदास जी की 15वीं...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पहुंचे धरनास्थल पर : सनोली में निजी कंपनी के खिलाफ धरना दे रहे लोगों को दिया आश्वासन प्रदेश सरकार पूरे मामले को उठाएगी पंजाब सरकार के समक्ष

कमेटी बनाकर विभिन्न समस्याओं को दूर करने का दिया आश्वासन ऊना, 3 जून – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के सनोली-मजारा में पंजाब-हिमाचल सीमा पर पंजाब में स्थित एक निजी कंपनी द्वारा पर्यावरण...
article-image
पंजाब

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 85 Kg हेरोइन सहित 1 नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

 तरनतारन  :  पुलिस ने 2025 में अब तक की सबसे बड़ी ड्रग जब्ती को अंजाम दिया है, जब तरनतारन जिले में एक ऑपरेशन के दौरान 85 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। यह जब्ती एक...
Translate »
error: Content is protected !!