पूरे देश में राहुल गांधी कर रहे हैं न्याय यात्रा, हिमाचल में प्रदर्शन पर लग रही है रोक -धरना प्रदर्शन पर रोक लगाने से असंतोष की आवाज़ें नहीं दबा पाएगी कांग्रेस सरकार : जयराम ठाकुर

by
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा धर्मशाला दौरा होगा ऐतिहासिक
एएम नाथ। शिमला :   जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आज हर वर्ग सड़कों पर है। कांग्रेस सरकार ने न तो चुनाव से पूर्व किए एक भी वादे को निभाया और न ही सरकार बनने के बाद एक भी ऐसा काम किया जो सरकार करती है। जो लोगों को पिछली सरकार में मिला हुआ था वह भी छीन रही है। ऐसे में लोगों में असंतोष होना लाज़िमी है। जब सरकार लोगों की आवाज़ नहीं सुनेगी तो मजबूर होकर लोग सड़कों पर उतरेंगे और प्रदर्शन करेंगे, जिससे सरकार के कानों तक उनकी आवाज़ पहुंचे। लेकिन सरकार ने लोगों को संतुष्ट करने की बजाय, लोगों की माँगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की बजाय उनकी आवाज़ों को दबाना चाह रही है। सरकार ने शिमला में प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी है। सरकार को लगता है कि इस तरह के तानाशाही तरीक़े से वह लोगों की आवाज़ दबा सकती हैं। लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है। अब लोग सरकार की नाकामियों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाना नहीं छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री को यह समझना चाहिए कि लोगों की आवाज़ दबाकर उन्हें ख़ामोश नहीं किया जा सकता है। यह आवाज़े तक शांत होंगी जब उनके मुद्दों का निपटारा होगा। जब उनकी समस्याओं को निपटाने की नीयत से सरकार उन्हें सुनेगी और उन समस्याओं को हल करने  लिए गंभीरता से प्रयास करेगी।
जयराम ठाकुर कहा कि पूरे देश में राहुल गांधी भारत न्याय यात्रा चला रहे हैं लेकिन उन्हें यह नहीं पता है कि हिमाचल में झूठ बोलकर, लोगों को झूठी गारण्टियां देकर सरकार बनाई है। सरकार बनाने के बाद से ही कांग्रेस प्रदेश में अन्याय ही कर रही है। सरकार माताओं-बहनों के साथ अन्याय कर रही है। युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। किसानों-बाग़वानों के साथ अन्याय कर रही है। अब सरकार अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने वाले के साथ अन्याय करते हुए उनका लोकतांत्रिक हक़ भी छीनना चाह रही है। उन्होंने  कि बीजेपी सरकार को इस तरह से मनमानी नहीं करने देगी।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का दौरा ऐतिहासिक रहने वाला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 3 और 4 फरवरी को कांगड़ा के धर्मशाला में रहेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके द्वारा जनसभा को संबोधित करने से भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल एवं ऊर्जा बढ़ेगी। उन्होंने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी चारों लोकसभा सीटों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। हर बूथ से बीजेपी को बढ़त दिलाने के लिए हर कार्यकर्ता संकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वाहनों में कूड़ेदान रखना अनिवार्य करें : राम प्रकाश

एएम नाथ। चम्बा :  क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राम प्रकाश की अध्यक्षता में आज क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय चम्बा में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर...
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में अवैध रास्तों के जरिए श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने वाले दुकानदारों के विरूद्ध होगी कार्रवाई : चिंतपूर्णी में ट्रैफिक प्लान के लिए प्रारूप अधिसूचित

ऊना : माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाज़ाही को सुगम बनाने के उद्देश्य से मंदिर न्यास चिंतपूर्णी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने ट्रैफिक प्लान के लिए प्रारूप अधिसूचित किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के क्षेत्रीय प्रयोगशाला भवन का किया लोकार्पण

एएम नाथ। धर्मशाला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला के निकट दाड़ी में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 3.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित क्षेत्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुंह में लगी चोट, मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर-घर जा वृद्धजनों को लगाई कोविड वैक्सीन

अंब के स्वास्थ्य कार्यकर्ता अनिल कुमार ने अब तक लगभग 4500 कोविड वैक्सीन लगाए ऊना – अंब उपमंडल के तहत आने वाले मसलाणा गांव के निवासी स्वास्थ्य कार्यकर्ता अनिल कुमार सही मायने में कोरोना...
Translate »
error: Content is protected !!