पूर्व आईएएस अधिकारी अमिताभ अवस्थी के बेटे ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या : आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

by
एएम नाथ। शिमला :  राजधानी शिमला में पूर्व आईएएस अधिकारी अमिताभ अवस्थी के 25 वर्षीय बेटे मुदित अवस्थी ने सोमवार को रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार शिमला स्थित ब्राकहास्ट में उनके आवास में पूर्व आईएएस अधिकारी के बेटे का शव लटका पाया गया। जानकारी के मुताबिक मुदित अवस्थी आई ए एस की तैयारी कर रहा था । मुदित ने कदम क्यों उठाया, इसकी पुष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस सहित फोरेंसिक टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित कर रही है।
पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की तफ्तीश जारी है। घटना छोटा शिमला थाना क्षेत्र की है। अमिताभ अवस्थी छोटा शिमला के ब्रॉकहॉस्ट में रहते हैं। उनके बेटे ने घर पर सुसाइड किया है। अमिताभ अवस्थी कांगड़ा जिला के मूल निवासी हैं। अमिताभ अवस्थी बीते साल 23 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए थे। घटना के दौरान अवस्थी घर पर मौजूद नहीं थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा का सयुंक्त किसान र्मोचे ने बीनेवाल में किया घेराव

गढ़शंकर: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के बीनेवाल में एक धार्मिक स्थल पर आने की सूचना मिलते ही बीत किसान र्मोचा से संबंधित किसान वहां पर पहुंच गए और वहां दो घंटे प्रर्दशन...
article-image
पंजाब

SHO Amarjit Kaur Commits to

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/feb.15 : Renowned journalist Sanjiv Kumar held an insightful interaction with SHO Hajipur, Amarjeet Kaur, to discuss various issues related to policing in the area. During the discussion, key concerns such as law...
article-image
पंजाब

आप नेता कुलविंदर सिंह रसूलपुरी की ओर से बच्चों के साथ मनाई लोहड़ी

*इस अवसर पर स. रसूलपुरी ने कहा कि लोहड़ी का त्यौहार एक सार्वभौमिक त्यौहार है और इसे मिलजुल कर मनाना चाहिए। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा ; कस्बा चब्बेवाल में माता चिंत कौर ट्रस्ट के अध्यक्ष व...
article-image
पंजाब

ओवरलोड टिप्परों को बंद करने के लिए विधायक रोड़ी को ज्ञापन..कंडी संघर्ष कमेटी ने

गढ़शंकर : गढ़शंकर इलाके में धड़ल्ले से हो रही गैर कानूनी माइनिंग को रोकने के लिए तथा गढ़शंकर-नंगल सडक़ की दशा सुधारने हेतु कंडी संघर्ष कमेटी द्वारा दर्शन सिंह मट्टू की अगुवाई में हलका विधायक...
Translate »
error: Content is protected !!