पूर्व मंत्री आशु की बढ़ सकती हैं मुश्किलें : विजिलैंस के बुलाने पर करीबी पंकज फरार

by

लुधियाना ;18 अगस्त
अनाज मंडियों में ट्रांसपोर्टेशन घपला मामले में विजिलैंस ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। इस शिकंजे में कई बड़े लोग आ सकते हैं। सबसे पहले विजिलैंस ब्यूरो ने पूर्व कैबिनेट मंत्री भारतभूषण आशु के नजदीकी साथी पंकज मीनू मल्होत्रा को भी नामजद कर लिया है।
इसके साथ ही फूड एवं सप्लाई के एक बड़े अधिकारी समेत अन्य भी कई नामजद किए हैं। बुधवार की सुबह विजिलैंस की टीम ने मीनू मल्होत्रा को पकडऩे के लिए उसके घर छापेमारी की थी पर वह पहले ही अंडर ग्राउंड हो चुका था। उसके घर की तलाशी ली गई पर वहां कुछ खास बरामद नहीं हुआ।
दूसरी तरफ पहले से पकड़े गए आरोपी तेलू राम को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया है। संभावना है कि तेलू राम से हुई पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं, जिसके बाद आशु को घेरने के लिए उसके नजदीकियों के घरों पर छापेमारी शुरु कर दी गई है। दरअसल, अनाज मंडियों में गेहूं की लोडिंग तथा अन-लोडिंग के लिए मजदूरों व ट्रांसपोर्ट को लेकर टैंडर जारी हुए थे, जिसमें यह बात सामने आई कि कई ऐसे वाहनों के नंबर लगाए गए, जो ट्रकों की बजाए स्कूटर व मोटरसाइकिलों के थे।
यह बात भी सामने आ रही है कि गुरदास राम एंड कंपनी के मालिक कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्रियों के काफी नजदीकी थे तथा जिस कारण मिलीभगत करके उसको टैंडर दिए गए थे। बताया गया है कि इस मिलीभगत में सबसे बड़ा हाथ पूर्व कैबिनेट मंत्री के नजदीकी पंकज मीनू मल्होत्रा का था। अब विजिलैंस की टीम यह जांच करने में जुटी है कि मीनू मल्होत्रा के जरिए कौन-कौन से फूड सप्लाई विभाग के अधिकारी इस मामले में शामिल हैं। मीनू पंकज मल्होत्रा के नामजद होने के बाद फूड सप्लाई विभाग के कई अधिकारियों के पसीने छूटने लगे हैं। उन्हें अपने नामजद होने के साथ गिरफ्तारी का डर सताने लगा है। यह बात सामने आ रही है कि तेलू राम तथा मीनू पंकज मल्होत्रा में काफी मजबूत संबंध थे तथा इसी का फायदा उठा कर तेलू राम ने बड़े टैंडर लिए थे। यह भी बात सामने आ रही है कि मीनू पंकज मल्होत्रा को विजिलैंस ने अपने कार्यालय बुलाया था पर वह पेश नहीं हुआ तो विजिलैंस की टीम ने उसे नामजद कर लिया।
एसएसपी विजिलैंस रविन्द्रपाल सिंह संधू ने बताया कि आरोपी तेलूराम 3 दिन के पुलिस रिमांड पर है। पूर्व कैबिनेट मंत्री के नजदीकी साथी तथा पीए कहे जाने वाले मीनू पंकज मल्होत्रा को भी नामजद किया गया है। इसके अलावा कई अन्य भी नामजद किए गए हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई थी पर वह घर नहीं मिले। जल्द ही इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सातवीं सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप में होशियारपुर रहा उपविजेता – महिला वर्ग में होशियारपुर की नेटबॉल टीम ने जिले का बढ़ाया मान

होशियारपुर, 16 फरवरी : एस.टी. कॉलेज, बरनाला में आयोजित सातवीं सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप के महिला वर्ग में होशियारपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन...
article-image
पंजाब

मिशन रैड स्काई के अंतर्गत नशा छुड़ाओ केंद्रों में इलाज करवा रहे बेरोजागर लोगों को बनाया जाएगा आत्म निर्भर: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने इस प्रोजैक्ट को सफलतापूर्वक चलाने संबंधी जिले के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक कहा, हर रैड स्काई अधिकारी ओ.ओ.ए.टी सैंटरों में करेगा 10 बेरोजगार लोगों की पहचान घर-घर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी को 100 दिनों मे एक करोड रुपए की अतिरिक्त आय

ऊना: प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी में चिंतपूर्णी ट्रस्ट एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पहल से शुरू हुई सुगम दर्शन प्रणाली से मंदिर ट्रस्ट को 100 दिनों मे एक करोड रुपए की अतिरिक्त...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अर्धनग्न अवस्था में झूमते सैलानी कैमरे में कैद – शिमला विंटर कार्निवाल में सैलानी हुड़दंग मचाते आए नजर

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी और पहाड़ों की रानी शिमला में गुरुवार रात को सैलानी हुड़दंग मचाते नजर आए। शिमला विंटर कार्निवाल में मशहूर गायक सतिंदर सरताज स्टेज पर रंग...
Translate »
error: Content is protected !!