पूर्व सरपंच तरसेम लाल आम आदमी पार्टी में शामिल, विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने दिलाई सदस्यता

by
होशियारपुर, 4 जनवरी :  आज गांव महिलांवाली के पूर्व सरपंच तरसेम लाल ने आम आदमी पार्टी की नीतियों और विधायक ब्रम शंकर जिम्पा के नेतृत्व में करवाए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। इस अवसर पर विधायक जिम्पा ने उन्हें पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलाई और उनके अनुभव एवं समर्पण को पार्टी के लिए अमूल्य बताया।
इस मौके पर विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि तरसेम लाल ने गांव महिलांवाली में विकास की नई मिसाल कायम की है। उनका अनुभव और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पार्टी को और मजबूती प्रदान करेगी। आम आदमी पार्टी हमेशा जनहित और विकास के प्रति समर्पित रही है, और तरसेम लाल का जुड़ना इस दिशा में एक और मजबूत कदम है।
जिम्पा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों ने न केवल ग्रामीण क्षेत्रों को नई दिशा दी है, बल्कि लोगों को यह विश्वास दिलाया है कि सच्चे नेतृत्व के साथ क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है।
पार्टी में शामिल होने के बाद तरसेम लाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जनसेवा और विकास आधारित सोच ने मुझे प्रेरित किया। विधायक ब्रम शंकर जिम्पा के प्रयासों से क्षेत्र में जो बदलाव आए हैं, वह अद्वितीय हैं। मैं पार्टी के साथ मिलकर समाज और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
इस अवसर पर अशोक पहलवान, जतिंदर, और रजिंदर शेरगढ़ समेत कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खेती विरोधी तीनों कानूनों को रद्द करवाने के लिए व एमएसपी को कानूनी मान्यता दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा : मट्टू

संयुक्त मोर्चे द््वारा किसान विरोधी कानूनों खिलाफ संघर्ष निरंतर जारी- गढ़शंकर : जियो कार्यालय समक्ष काबल सिंह शाहपुर की अध्यक्षता में रैली को बीबी सुभाष मट्टू प्रांतीय उपाध्यक्ष जनवादी स्त्री सभा ने संबोधित करते...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत विदेशों में भेजे जाएंगे हिमाचल के लोक कलाकारः मुकेश अग्निहोत्री

उप-मुख्यमंत्री ने जंजैहली के चौलूथाच में तीन दिवसीय सराज टेलेन्ट एंड टूरिज्म फेस्टिवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की स्थानीय कामरू देवता मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा...
article-image
पंजाब

5 ग्रिफ्तार : हथियार सप्लाई करने व हथियारों से लैस होकर किसी वारदत को अंजाम देने की योजना बनाते

 पटियाला :   पुलिस के स्पेशल सैल की टीम ने अन्य प्रदेशों से हथियार लाकर पंजाब व अन्य प्रदेशों में हथियार सप्लाई करने व हथियारों से लैस होकर किसी वारदत को अंजाम देने की योजना...
article-image
पंजाब

अमृतसर में पंजाब के स्कूल ऑफ एमिनैंस का आरंभ : 13 सितंबर को केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे

अमृतसर : आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 13 सितंबर को अमृतसर में पंजाब के स्कूल ऑफ एमिनैंस का आरंभ करने जा रहे है। इस दिन स्कूल ऑफ एमिनैंस और सरकारी...
Translate »
error: Content is protected !!