पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, मनाया सांसद राजीव भारद्वाज का जन्मदिन

by

शाहपुर मंडल के कार्यक्रम में शामिल हुए जय राम ठाकुर

एएम नाथ। शाहपुर :  पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर मंडल में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर मंडल कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साह, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण सराहनीय रहा, जो पार्टी की जमीनी मजबूती को दर्शाता है।
कार्यक्रम के अवसर पर कांगड़ा-चम्बा के सांसद आदरणीय श्री राजीव भारद्वाज जी के जन्मदिवस पर केक काटकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। वक्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त करने तथा जनसेवा के संकल्प के साथ एकजुट होकर आगे बढ़ने पर बल दिया। साथ ही सुक्खू सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया, ताकि प्रदेश की जनता आगामी चुनावों में उचित निर्णय लेकर सरकार को सबक सिखा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नाबालिग बच्ची को किया गर्भवती : प्रसव के दौरान हुआ मृत बच्चा, आरोपी ग्रिफ्तार

एएम नाथ । चम्बा : चम्बा पुलिस ने  नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने और उसे गर्भवती करने के घिनौने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने आरोपी को स्थानीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राथमिक स्कूलों के खुलने के समय में ऊना जिला में बदलाव : सुबह 10:00 बजे खुलेंगे- बंद करने का समय 3:00 बजे ही रहेगा

ऊना ; ऊना जिला में सुबह और शाम शीतलहर को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने प्राथमिक स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव कर दिया है। यह आदेश जनवरी महीने के दौरान...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

400 युवाओं का चयन रोजगार मेले के पहले दिन, 1800 के करीब अभ्यर्थियों ने करवाया था पंजीकरण : 54 विभिन्न कंपनियों ने लिए जॉब के लिए इंटरव्यू

धर्मशाला, 25 जुलाई। स्व जीएस बाली के जन्म दिन पर आयोजित रोजगार मेले के पहले दिन 400 युवाओं को नामी गिरामी कंपनियों में रोजगार के लिए चयनित किया है। पहले दिन रोजगार मेले में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाई-बहन ने फांसी लगाकर दी जान : फ्लैट में फंदे से लटकी मिली लाशें

नई दिल्ली । दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में रविवार सुबह भाई-बहन द्वारा कथित तौर पर एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर...
Translate »
error: Content is protected !!