पूर्व सूबेदार से साढ़े दस लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

by

गढ़शंकर, 1 जनवरी : पिछले दिनों गढ़शंकर के बीत इलाके के शेखोंवाल गांव के पूर्व सूबेदार के साथ साढ़े दस लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में अज्ञात लोगों के विरुद्ध साइबर क्राइम थाना होशियारपुर में 318(4), 316(2) बी एन एस 66सी,66डी आई टी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी होशियारपुर को दी शिकायत में सेना के पूर्व सूबेदार रमेश कुमार पुत्र ब्रिज पाल निवासी सेखोंवाल थाना गढ़शंकर ने बताया कि 23 दिसंबर को विदेशी नंबर से फोन करने वाले ने कहा कि वह अंधेरी मुंबई थाने का पुलिस अधिकारी बोल रहा है और उस पर मनी लांड्रिंग का केस दर्ज है। उसके खिलाफ हुआ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है। रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि इसके बाद उन्होंने आधार कार्ड मांगा तो उक्त पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि तुम्हारे खिलाफ पहले से 20 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति ने बताया कि संगरूर के नरेश गोयल ने दो करोड़ रुपये की बैंक से धोखाधड़ी कर आपके केनरा बैंक खाते में 20 लाख रुपये जमा करा दिये हैं और आपके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया है। फोन करने वाले ने उससे कहा कि वह तुम्हारे खिलाफ दर्ज मामले को रफा-दफा कर देगा, इसलिए तुम बताए गए खाते में 20 लाख रुपये ट्रांसफर कर दो और उसके बाद उसने एक अन्य व्यक्ति से भी बात की, जिसे उसने पुलिस का डीजीपी बताया था। रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी बातें सुनकर उन्होंने बताए गए खाते में साढ़े दस लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है। उन्होंने अपनी शिकायत में मांग की थी कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में उत्साह व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस : राज्यपाल ने की शिमला में राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता

एएम नाथ । शिमला 15 अप्रैल – प्रदेश में 77वां हिमाचल दिवस आज हर्षाेल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया।  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में राज्य स्तरीय हिमाचल...
article-image
पंजाब

पुलिस ने 55 मोबाइल वारिसों के किए हवाले : होशियारपुर पुलिस ने 55 गुम हुए मोबाइल ट्रेस कर किए बरामद

अब तक 100 फोन ट्रेस किए होशियारपुर : एसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल के निर्देशों तहत होशियारपुर एरिया के विभिन्न पुलिस सांझ केंद्रों में आम पब्लिक के गुमशुदा मोबाइल फोनों की शिकायतों लेकर पुलिस...
article-image
पंजाब

महिला सरपंच के पति की गोली मारकर हत्या : नाली को लेकर कुछ लोगों के बीच चल रहा था विवाद

अबोहर : पंजाब के अबोहर के गांव कल्लरखेडा में गुरुवार सुबह नाली विवाद को लेकर हुए झगड़े में मौजूदा सरपंच पूनम रानी के पति शंकर जालप की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़सर-बिझड़ी में करोड़ों के शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री : इंद्र दत्त लखनपाल – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोहारी के विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार

मुख्यमंत्री के आह्वान पर बड़सरवासियों से भी की अपने घरों में दीप जलाने की अपील विधायक ने शहीद लेफ्टिनेंट जितेंद्र शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोहारी के विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार बड़सर 21 जनवरी।...
Translate »
error: Content is protected !!