पूर्व सैनिकों को ईसीएचएस की चिकित्सा सुविधा के साथ रेफरल की सुविधा प्रदान करने का निर्णय

by

जिला सैनिक बोर्ड चंबा की अर्धवार्षिक बैठक आयोजित

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा की बैठक की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा :  जिला सैनिक बोर्ड चंबा की अर्धवार्षिक बैठक गत देर सांय आयोजित की गई। उपायुक्त कार्यालय चंबा के सभागार में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने की। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण से संबंधित चिकित्सा सुविधा व कैंटीन सुविधा सहित कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर क्रम बार विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के संबंध में अधिक जानकारी देते हुए लेफ्टिनेंट कर्नल जीएस ठाकुर ने बताया कि बैठक में निर्णय लिए गया कि ईसीएचएस की चिकित्सा सुविधा के साथ रेफरल की सुविधा प्रदान करने का प्रावधान सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ग्रोसरी की आपूर्ति के साथ-साथ अन्य आवश्यक वस्तुओं को भी लाने की कोशिश की जाएगी ताकि सैनिकों व उनके परिवारों को इसका अधिक लाभ मिल सके।
बैठक में अपराजिता चंदेल एसी टू डीसी चंबा, कैप्टन अनुमेहा पाराशर (सेवानिवृत्ति) उपनिदेशक सैनिक कल्याण चंबा, रंजन शर्मा डीएसपी चंबा, कर्नल जी एस ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल रवि वैद, कैप्टन गणेश बहादुर व तिलकराज धीमान सहित कई अन्य गैर सरकारी सदस्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

रूस ने 600 ड्रोन और 48 मिसाइलों से किया बड़ा हमला : यूक्रेन की राजधानी कीव पर किया भीषण हमला

रूस ने रविवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव पर भीषण हमला किया. इस दौरान 600 से ज्यादा ड्रोन और मिसाइलें  दागी गईं, जिससे पूरे शहर में अफरातफरी मच गई. यह हमला करीब 12 घंटे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 6 माह आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया

शिमला।   मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएम-जीकेएवाई) को अगले छः माह यानि सितम्बर, 2022 तक बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। यह इस योजना का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमरण अनशन पर बैठे डल्लेवाल हुए बेहोश, डाॅ.स्वेमान सिंह ने जताई इस बात की चिंता

संगरूर ।  किसानों की मांगों मनाने को लेकर खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आज अचानक बेहोश हो गए।  बेहोशी की हालत में उनको किसान वलंटीयरों ने‌ हाथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 मार्च से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होगा, जिसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सत्र के सुचारू संचालन के लिए सभी...
Translate »
error: Content is protected !!