पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार को लंबित संशोधित पेंशन और महंगाई भत्ता का बकाया भुगतान करने का हाई कोर्ट का कड़ा आदेश

by

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब के हजारों पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार को लंबित संशोधित पेंशन और महंगाई भत्ता का बकाया भुगतान करने का आदेश दिया है।

अदालत ने स्पष्ट किया कि यह लाभ केवल याचिकाकर्ताओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सभी योग्य पेंशनरों को दिया जाएगा। हाई कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि तीन महीने के अंदर आदेश के पालन की रिपोर्ट जिम्मेदार अधिकारी के हलफनामे के साथ अदालत में पेश की जाए. हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि आदेश के पालन में कोई ढिलाई बरती गई तो प्रभावित पेंशनर हाई कोर्ट के हुक्मों की अवहेलना की कार्रवाई के लिए फिर से अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं।

2016 से बकाया देने का आदेश

मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस हरप्रीत सिंह बराड़ की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि एक बार सरकार द्वारा संशोधित पेंशन और डीए लागू कर दिए जाने के बाद योग्य पेंशनरों को उनके कानूनी अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता।

याचिकाकर्ताओं ने अदालत से मांग की थी कि 1 जनवरी 2016 से 30 जून 2021 तक संशोधित पेंशन का बकाया दिया जाए. इसके अलावा 1 जुलाई 2015 से केंद्रीय पैटर्न के अनुसार संशोधित डीए और देरी से भुगतान पर ब्याज भी देने की मांग की गई थी।

पेंशनरों की याचिका के बाद सुनवाई

यह याचिका पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड और अन्य राज्य बोर्डों व निगमों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा दायर की गई थी. याचिकाकर्ताओं के वकीलों ने अदालत को बताया कि 2016 से अब तक 35,000 से अधिक पेंशनर अपने बकाया का इंतजार करते हुए दुनिया छोड़ चुके हैं।

सुनवाई के दौरान अदालत को यह भी बताया गया कि बढ़ती उम्र, डॉक्टरी खर्च और महंगाई के कारण पेंशनरों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है, जबकि संशोधित वेतन और डीए पहले ही स्वीकार किए जा चुके हैं. अदालत ने इस मामले में 6वें वेतन आयोग की सिफारिशों और राज्य सरकार द्वारा 2021 में जारी संशोधित वेतन नियमों का भी हवाला दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेवानिवृति पर विशेष – मास्टर सुभाष चंद धीमान

बीनेेेवाल । सुभाष चंद धीमान 31 मार्च दिन वीरवार को आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर के पद से सेवानिवृत हो रहे हैं। उनका जन्म 3 मार्च 1964 को गढ़शंकर तहसील के गांव बीनेवाल में पिता...
article-image
पंजाब

सिर पर पत्थर मार मार कर प्रवासी मजदूर की हत्या : गढ़शंकर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जाँच

गढ़शंकर  : उपमंडल गढ़शंकर के अंतर्गत पड़ते बीत इलाके के गांव गढ़ी मानसोवल के जंगल में एक प्रवासी मजदूर का शव पुलिस ने बरामद किया।  प्रवासी मजदूर की हत्या सिर पर  पत्थर मार कर...
article-image
पंजाब

पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या : तीन युवकों ने की फायरिंग

होशियारपुर :  दधियाना गांव के पूर्व सरपंच संदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, होशियारपुर-टांडा रोड पर अड्डा दुसड़का में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने दिनदहाड़े  पूर्व सरपंच संदीप...
article-image
पंजाब

सर-ए-राह पेड़ से लटक युवक ने की आत्महत्या

घर से झगड़ा करके निकले युवक ने रास्ते में की खुदकुशी लुधियाना : लुधियाना-मलेरकोटला रोड पर कैड कोल नहर से कुछ ही दूरी पर एक नौजवान का शव बरामद हुआ है। जिसने फंदा लगा...
Translate »
error: Content is protected !!