पेट्रोल, डिजल व रसोई गैस की बढ़ी कीमतों को लेकर दीवान का मोदी सरकार पर हमला

by
पूछा- क्या टोल प्लाजा के नुकसान की भरपाई कर रही सरकार
लुधियाना, 16 फरवरी: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। जिन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया है कि क्या वह किसान आंदोलन के चलते बंद टोल प्लाजा से होने वाला नुकसान की भरपाई कर रही है।
यहां जारी एक बयान में दीवान ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ रही कीमतों ने देश के गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का घर चलाना मुश्किल कर दिया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ 6 महीनों में ही रसोई गैस के रेटों में करीब 175 रुपए की बढ़ोतरी हुई है और सिलेंडर का रेट लगभग 800 रुपए तक पहुंच चुका है। इसी तरह बीते 8 महीनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 20-20 रुपए की वृद्धि हुई है, जिससे पेट्रोल करीब 91 रुपए व डीजल करीब 82 रुपए प्रति लीटर को पहुंच गया है।
उन्होंने सवाल किया कि क्या केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसान आंदोलन के चलते टोल प्लाजा बंद होने से पड़े घाटे को पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि करके पूरा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के लोग आज डॉ मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए की सरकार को याद कर रहे हैं, जब देश तरक्की कर रहा था और वस्तुओं के रेट आम आदमी की पहुंच में थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जुमलों ने आज देश के लोगों को परेशानियों में डाल दिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने किया श्री चमकौर साहिब के गांवों का दौरा : गांवों मनजीतपुर, मुकारबपुर और खेड़ी सलाबतपुर में विकास कार्यों के लिए 2-2 लाख रुपये के चेक भेंट

श्री चमकौर साहिब/रोपड़, 21 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा आज श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र के गांवों मनजीतपुर और खेड़ी सलाबतपुर का दौरा किया गया। जहां...
article-image
पंजाब

हुण तां जागो: पवन भम्मियां दुआरा रचित कव्य संग्रह का हर घर, सरकारी व प्रशासनिक गलियारों ताकतों तक पहंचाना समय की जरूरत

गढ़शंकर। : रटनों(मक्के) वाले हाथों व ब्याईओं वाले पैर (फटी एडिय़ां)  को समर्पित पवन भम्मियां दुारा लिखत  ‘हुण तां जागो’  शानादार काव्य संग्रह गुरूओं पीरो के समय से लेकर आधुनिक समय का दर्शाता हूया...
article-image
पंजाब

धार्मिक आयोजन सभ्य तथा सफल राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक : पूर्व सांसद खन्ना

संतों के पावन कर कमलों से मिला खन्ना को श्रीमद भागवत कथा का निमंत्रण होशियारपुर 26 मार्च : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को संतों के पावन कर कमलों से दिव्य ज्योति जागृति संस्थान...
article-image
पंजाब

हत्या का बदला हत्या से लेंगे कहा जग्गू भगवानपुरिया ने : हत्या की जिम्मेदारी ली गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने

तरनतारन : केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब में रविवार को लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया गैंग के बीच हुई गैंगवार में जग्गू भगवानपुरिया गैंग मनमोहन मोहना और मनदीप तूफान की हत्या कर दी गई थी।...
Translate »
error: Content is protected !!