पेट्रोल पंप के कारिंदों ने 7 लाख रुपए की ठगी : दो नामजद

by

नवांशहर। पुलिस ने पेट्रोल पंप के कारिंदों ने लोगों के वाहनों में नकद तेल डालकर पैसे अपनी जेब में रखकर पेट्रोल पंप मालिक को उधार बताकर करीब सवा 7 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जिला नवांशहर के थाना काठगढ ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला रोपड़ के पक्का बाग निवासी राज पाल सिंह ने बताया कि उन्होंने काठगढ़ में समार्ट फ्यूल सर्विस के नाम से अक्तूबर 2021 में पैट्रोल पंप खोला था। जिस पर गांव रत्तेवाल निवासी बलविंदर कुमार उर्फ बब्बू और गांव भरथला के मंगत राम पैट्रोल पंप को काम पर रखा था। अक्सर ऐसा होता था कि जब वे ड्यूटी पर होते तो शाम को हिसाब करने पर यही बताते कि कुछ गाड़ियों को उनकी तरफ से उधारी तेल डाला गया है, जिनके गाड़ी नंबर सहित मालिकों के नाम भी दर्ज करवाते थे। धीरे-धीरे उधारी बढ़ने लगी, जिसके चलते उन्होंने कारिंदों से उधारी लेने के लिए कहा व वाहन चालकों के पते बताने के लिए कहा, ताकि वे उनके पास किसी आदमी को भेज कर हजारों रुपये की चढ़ी उधारी की राशि वापिस ले सकें। जब जनवरी फरवरी में उनकी तरफ से थोड़ी सख्ती की गई तो वे कहने लगे कि राशि जल्द ही आ जाएगी। लेकिन उधारी अधिक हुई तो उनकी तरफ से वाहन ऐप पर वाहनों के चालकों के पते जानना चाहा तो बात सामने आई कि जो नंबर आरोपियों की तरफ से कार या ट्रक का लिखवाया गया था वह नंबर असलीयत में स्कूटर मोटरसाइकिल के थे, जिसमें एक साथ हजारों रुपये का तेल डाला ही नहीं सकता था। मामले का खुलासा होने पर आरोपी पेट्रोल पंप पर ही आना छोड गए। जिसके चलते उनकी तरफ से पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बब्बू व मंगत राम की तरफ से 7 लाख 21 हजार रुपये की ठगी करी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने महावीर चक्र विजेता शहीद लेफ्टिनेंट राजीव संधू को श्रद्धांजलि अर्पित की

चंडीगढ़, 3 अक्टूबर: महावीर चक्र विजेता (मरणोपरांत) लेफ्टिनेंट राजीव संधू के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए, राजीव विहार, चंडीगढ़ में आयोजित एक भव्य और भावपूर्ण समारोह में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। लेफ्टिनेंट...
article-image
पंजाब

शारीरिक और मानसिक रोगों का योग के माध्यम से हो रहा समाधान : होशियारपुर में ‘सी.एम. दी योगशाला’ के तहत लग रही हैं नियमित योग कक्षाएं

होशियारपुर, 8 अक्टूबरः पंजाब सरकार की पहल ‘सी.एम.दी योगशाला’ के अंतर्गत पूरे पंजाब में योग का व्यापक प्रचार-प्रसार हो रहा है। इस योजना के तहत विभिन्न जिलों में योग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे लोगों...
article-image
पंजाब

समाजसेवी लोगों और पुलिस मुलाजिमों की याद को समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन

गढ़शंकर: गांव टिबिया में समाजसेवी लोगों और पुलिस मुलाजिमों की याद को समर्पित दूसरे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्लड काउंसिल नवांशहर और समूह नगर निवासियों के सहयोग से लगाए इस रक्तदान शिविर...
article-image
पंजाब

किसान संगठनों व कर्मचारी संगठनों ने चंडीगढ़ चौक पर किया यातायात जाम

गढ़शंकर: कुल हिंद किसान सभा व किरती किसान युनियन, जनवादी स्त्री सभा व कर्मचारी संगठनों ने चंडीगढ़ चौक में तीन घंटे जाम लगाकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेवाजी करते हुए कहा कि तुरंत...
Translate »
error: Content is protected !!