पेट्रोल पंप पर लूट : 3 लुटेरे ने हथियारों के बल पर दफ्तर में घुस कर 2 लाख कैश लूटा

by

जालंधर :  नकोदर में लुटेरे एक पेट्रोल पंप से 2 लाख रुपए कैश लूट कर ले गए। लुटेरों ने लूट की घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब पंप का स्टाफ रात को दफ्तर में बैठकर दिनभर की सेल का हिसाब-किताब कर रहा था।अचानक वहां पर हथियारबंद लुटेरे आ धमके और कैश लेकर फरार हो गए।  लूट की यह सारी वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है। लुटेरे जिन्होंने अपने मुंह कपड़े से लपेट रखे थे के पास तेजधार हथियारों के साथ-साथ पिस्तौल भी थे। लुटेरों वहां काउंटिंग के लिए टेबल पर रखे कैश के अलावा जो ड्राज या फिर कर्मचारियों के जेबों में था उसे भी तलाश लेकर निकाल लिया।

पुलिस संदिग्ध मान रही सारा मामला :   पेट्रोल पंप पर जो लूट हुई है उसे पुलिस संदिग्ध मान कर चल रही है। पुलिस को यह मामला इसलिए संदिग्ध लग रहा है क्यों कि जैसे लुटेरे दफ्तर में घुसे तो वहां पर मौजूद स्टाफ ने अपने कोई हरकत नहीं दिखाई बल्कि सब कुछ अपने आप ही लुटेरों के हवाले कर दिया। सीसीटीवी  फुटेज में भी साफ है कि लुटेरे बड़े आराम से दफ्तर में आए पैसे उठाए और मौके से बड़े आराम के साथ फरार हो गए। यहां तक कि एक लुटेरा जब अकेला अंदर रह गया तो वह बड़े आराम से ड्राज की तलाशी लेकर कैश निकाल कर अपनी जेब में डाल रहा था। जबकि उसे स्टाफ काबू कर सकता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बड़ी खबर…. दिल्ली में बीजेपी का महाराष्ट्र पैटर्न? केजरीवाल का सबसे विश्वासपात्र नेता बनेगा उपमुख्यमंत्री?

दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़े पराजय का सामना करना पड़ा। बीजेपी ने जोरदार धावा बोला और 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की...
article-image
पंजाब

अवैध खनन मामले की जांच तेज, ED ने किया खुलासा : अटैच जमीन पर हो रही थी माइनिंग

चंडीगढ़। ड्रग रैकेट में आरोपित अर्जुन आवार्डी बर्खास्त डीएसपी जगदीश सिंह भोला नंगल के नानगरां कलमोट में पड़ती छह एकड़ जमीन में हुई अवैध माइनिंग की जांच के आदेश राज्य सरकार की ओर से...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस, माईनिंग विभाग व माईनिंग माफिया की मिलीभुगत के साथ धड्ल्ले से गढ़शंकर व माहिलपुर में चल रही अवैध माईनिंग . निमषा मेहता

गढ़शंकर मे जल्द अवैध माईनिंग के खिलाफ किया जाएगा धरना प्रर्दशन मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने के लिए अवैध माईनिंग के झूठे आरोप लगाए जा रहे : मनवीर सिंह गढ़शंकर : विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!