पेड़ लगाकर वोट डालने का अनोखा सन्देश : निजी विद्यालय किड्स कैम्प पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का किया आयोजन

by
एएम नाथ। चम्बा :   स्वीप टीम भट्टियात द्वारा मिशन 414 के तहत कई नवाचारी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए नोडल अधिकारी डॉक्टर आकाशदीप शर्मा की अगुआई में स्वीप टीम ने चुवाड़ी के निजी विद्यालय किड्स कैम्प पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के साथ साथ गाँव के लोगों ने भी हिस्सा लिया । इस अभियान के तहत किड्स कैम्प स्कूल के छात्रों व स्कूल प्रबन्धन के साथ मिलकर गाहर पंचायत के नागरिकों ने पेड़ लगाकर लोगों को पर्यावरण के साथ साथ मतदान के लिए भी प्रेरित किया। नोडल अधिकारी ने मतदान के महत्व को समझाते हुए लोगों को बताया कि जिस तरह एक पेड़ समय आने पर फल देता है उसी प्रकार  मत के अधिकार का प्रयोग करके हम देश के लिए भी अच्छे परिणाम देख सकते हैं। मजबूत राष्ट्र के लिए मतदान रूपी वृक्ष के ओर मजबूत करना होगा। स्वीप टीम द्वारा सर्वप्रथम छात्रों को चुनाव पर्व उत्सव के बारे में बताया गया तथा मतदान क्यों जरूरी इस पर छात्रों से बात की गयी। इसके बाद छात्रों ने निमंत्रण पत्र तैयार किए जो कि वरिष्ठ मतदाताओं को वितरित किए जाएंगे। छात्रों ने पेंटिंग, नारा लेखन में भी भाग लिया। स्वीप टीम द्वारा सभी छात्रों को प्रमाण पत्र दिए गए। एस डी एम भट्टियात श्री पारस अग्रवाल ने सभी छात्रों को चुनाव पर्व में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया तथा छात्रों के माध्यम से समाज मे भी मतदान जागरूकता फैलाने का आग्रह किया। स्वीप टीम ने इस प्रकार के कार्यक्रम के लिए जिलाधीश महोदय मुकेश रेप्सवाल व ए डी एम राहुल चौहान का धन्यवाद किया। नोडल अधिकारी भट्टियात आकाशदीप शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के किड्स कैम्प के छात्रों के साथ मिलकर कई मौसमी पौधे लगाए गए। उन्होंने स्कूल प्रबंधन का विशेष आभार व्यक्त किया। इस मौके पर स्वीप टीम से बलवान सिंह, पंकज सूद, मनोहर लाल, स्कूल प्रधानचार्य राकेश ठाकुर, सीमा ठाकुर ने स्वीप टीम का धन्यवाद किया और छात्रों को प्रमाणपत्र वितरित करने के लिए आभार व्यक्त किया। किड्स कैम्प स्कूल का स्टाफ भी इस मौके पर उपस्थित रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्ट्रांग रूम एवं मतदान केन्द्र की व्यवस्था ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने अर्की विधानसभा क्षेत्र में जांची

अर्की :  ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने गत देर सांय सोलन ज़िला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम) एवं वी.वी.पैट के लिए स्थापित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बलदेव ठाकुर दी भुंतर क्षेत्र डिपो होल्डर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली संगठन के अध्यक्ष।

एएम नाथ। भुंतर :  आज भुंतर में दी भुंतर क्षेत्र डिपो होल्डर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली संगठन संख्या नवम्बर 182 के चुनाव करवाये गए जिसमे  पूर्ब प्रधान टशी नुर्बु नेगी की अध्यक्षता में   बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में बस से 5.5 किलो चरस और 568 ग्राम अफीम बरामद : हरियाणा के 3 तस्कर गिरफ्तार

एएम नाथ। मंडी/ सोनीपत  :  मंडी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक प्राइवेट बस से 5.535 किलोग्राम चरस और 568 ग्राम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम : शिवराज व वसुंधरा को साधने के लिए मिलेगा शीर्ष नेतृत्व, दोनों नेता दिल्ली में मौजूद

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से भाजपा नेतृत्व आज यानी सोमवार को दिल्ली में मुलाकात करने वाला है। सूत्रों ने जानकारी दी...
Translate »
error: Content is protected !!