पैट्रोल पंप से दो नकाबपोश चोर कार्यालय का शटर तोड़ और अंदर पड़ी लोहे की अलमीरा को तोड़  चार लाख 95 हजार रूपए ले उड़े : अज्ञात चोरों ने पांच मिनट में चोरी को अंजाम दिया और फरार

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर नंगल रोड़ पर गांव कोकोवाल मजारी बैरियर के निकट गोरी एचपी फयूल(पैट्रोल पंप)से कल देर रात अज्ञात नाकाबपोश चोर शटर, अलमीरा और लाकर तोड़ कर  चार लाख 95 हजार रूपए चुरा कर ले गए। गढ़शंकर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
गोरी एचपी फयूल(पैट्रोल पंप) के मेनैजर पंकज कुमार पुत्र हरमेश चंद निवासी बार्ड नंबर चार, बाथूए हिमाचल प्रदेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि मैं और सेलजमेन रोहित कुमार पुत्र कमल देव निवासी कोकोवाल साढ़े दस वजे रात को पैट्रोल पंप के कार्यालय में 13 सितंबर की सेल 70 हजार रूए टेबल के डराय में ौर पिछले छे दिन की सेल चार लाख 25 हजार लोहे की अलमीरा के लाकर में रख कर घर चले गए। जब 14 सितंबर को सुवह छह वजे पैट्रोल पंप चालू करने आए तो कार्यालय का शटर आधा खुला था। अंदर जाकर देखा तो टेबल के डराय से 70 हजार रूपए और अलमीरा और उसके अंदर लोकर तोड़ कर चार लाख 25 हजार चोर चोरी कर ले जा चुके थे।
सीसीटीवी फुटेज में दो नकावपोश चोर कार्यालय में शटर का लाक तोड़ कर भीतर जाते है तो करीव पांच मिनट के भीतर टेवल के डराय, लोहे की अलमीरा को तोड़ कर चार लाख 95 हजार रूपए चोरी कर फरार हो जाते है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फारैसिंक टीमें जांच में जुटी है।  गढ़शंकर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ 331(4), 305 बीएनएस, 457, 380 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मौसम के पूर्वानुमान की आम जनमानस तक पहुंचाई जाएगी जानकारी: डीसी हेमराज बैरवा

मानसून के सीजन से पहले आपदा से बचाव के लिए प्रशासन सतर्क,  दुर्गम क्षेत्रों में राशन तथा आवश्यक दवाइयां पहुंचाने के दिए निर्देश एएम नाथ। धर्मशाला, 09 जून – उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल दिवस पर मंडी में भव्य समारोह, मंत्री ने फहराया तिरंगा : भुभुजोत टनल से कांगड़ा–कुल्लू दूरी होगी कम, डीपीआर कार्य शुरू

हर गांव तक सड़क पहुंचाने का संकल्प, विकास योजनाओं को मिली गति नरेंद्र भारती। मंडी : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी के सेरी मंच पर आयोजित जिला स्तरीय हिमाचल...
article-image
पंजाब

20 साल की सजा हाईकोर्ट ने की रद्द : आरोपी के साथ पीड़िता भीड़भाड़ वाली जगह पर बाइक के पीछे की सीट पर बैठी थी, शोर नहीं मचाया

चंडीगढ़।  जालंधर कोर्ट द्वारा पॉक्सो एक्ट में सुनाई गई 20 साल की कठोर सजा के फैसले को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि पीड़िता भीड़भाड़ वाली जगह पर याची...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उम्र 28 साल की है अभी, 45 साल की सजा न हो…. अमेरिका में गिरफ्तार पंजाबी ट्रक चालक के परिवार की गुहार

चंडीगढ़ : अमेरिका में हाल ही में हुए एक सड़क हादसे ने भारतीय समुदाय के लोगों को झकझोर कर रख दिया है । हादसे के बाद गिरफ्तार ट्रक चालक जो पंजाब के रहने वाले...
Translate »
error: Content is protected !!